• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जब सोहेल खान ने ऐश्वर्या राय पर भड़कते हुए कहा- ‘मेरे भाई का ये हाल…

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप की खबरें तो सुनने ही रहती है लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही आज तक फैन्स के जेहन में ताजा है। इस पॉवर कपल की लव स्टोरी की शुरुआत ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से शुरू हुई थी।

जिसके बाद ऐश्वर्या ने 2002 में सलमान की फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में कैमियो भी किया था। बस इसी के बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी थी।

जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अलग हुए थे उसके बाद से अब तक दोनों ने कभी भी अपने अतीत के बारे में बात नहीं की थी लेकिन पुराने जमाने में दोनों अक्सर अपने रिश्ते में आ रही दिक्कतों को लेकर बात किया करते थे।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान के साथ रिश्ते में रहने के दौरान जो दिक्कतें हुई थी उसके बारे में बात की थी।

ऐश्वर्या ने कहा था कि, “कई बार सलमान मेरे साथ अब्यूजिव हुए है हालंकि खुशकिस्मती से मेरे शरीर पर कोई निशान नहीं रहा है।

इन घटनाओं के बाद मैं सब भूलाकर शूटिंग पर जाया करती थी और किसी को पता नहीं लगने देती थी कि मेरे साथ क्या हो चुका है।”

ऐश्वर्या राय के इस बयान के बाद सलमान के छोटे भाई सोहेल खान काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने अभिनेत्री की काफी आलोचना की थी।

सोहेल ने मीडिया से इसके ऊपर बात करते हुए कहा था, “अब वह (ऐश्वर्या) सार्वजनिक रूप से रोती रहती है और जब वह उनके साथ घूमती थी जब वह अक्सर परिवार के हिस्से की तरह हमारे घर पर आया करती थी।

तो क्या उन्होंने कभी रिश्ते को अपना माना ? उन्होंने कभी नहीं किया।

इस कारण सलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे थे। वह जानना चाहते कि वह उन्हें कितना चाहती है वह उन्हें इस बारे में कभी भी आश्वस्त नहीं होने दिया।

इसके आलावा विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर पर भी सोहेल खान ने कहा, “ऐश्वर्या मोबाइल पर सलमान खान के साथ लगातार बात करती थी और यही बात विवेक को परेशान किया करती थी।”

ऐश्वर्या के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू और प्यार हो गया से 1997 में किया था। इसके बाद वो हम दिल दे चुके सनम,

ताल, जोश, ढाई अक्षर प्रेम के, मोहब्बतें, हम तुम्हारे हैं सनम, देवदास, उमराव जान, धूम 2, गुरु, सरबजीत जैसी फिल्मों में काम किया है।

आखिरी बार वो बड़े परदे पर 2018 में फन्ने खां में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके अलावा मुख्य भूमिका में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आये थे।

उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 में काम कर रही है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra