• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, July 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए अब किस हाल में है फ़िल्म चांदनी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

मीनाक्षी शेषाद्रि पिछले दशक की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया था

और उस समय हर कोई उनकी खूबसूरती का बहुत ही ज्यादा दीवाना था।

मीनाक्षी शेषाद्रि अस्सी नब्बे के दशक में एक बहुत ही सफल एक्ट्रैस के रूप में देखी जाती थी।

आपको बता दे कि अब मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

मगर एक्ट्रेस ने एक समय दामिनी, घायल ,मेरी जंग और हीरो अपने जमाने मे क़ई हिट मूवीज दी थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी है। मीनाक्षी शेषाद्रि ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया जैसा बड़ा खिताब अपने नाम किया था।

आपको बता दे कि मिस इंडिया बनने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड इंडस्ट्री में नज़र आई ।

पेंटर बाबू नामक सुपरस्टार मनोज कुमार की फ़िल्म से मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की।

फ़िल्म घातक के रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया क्योंकि 1995 में एक्ट्रेस ने बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी।

और अमेरिका चली गयी वहीँ उन्होंने अपने बच्चो को बड़ा किया उनके दो बच्चे है बेटा जोश और बेटी केंद्रा।

आपको बता दे कि अब एक्ट्रेस चेरिश डांस स्कूल नामक एक डांस स्कूल भी चलाती है। जिसमे वह सभी को क्लासिकल डांस सिखाती है।

शादी और बच्चे के बाद एक्ट्रेस का वापस इंडस्ट्री में आने का मन बिल्कुल भी नही है। वह अपना पूरा समय अपने परिवार वालो के साथ ही बिताना चाहती है।

इसी सिलसिले में क़ई इंटरव्यूज में सवाल भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने वापसी के बारे में कोई स्पष्ट बयान जारी नही किया है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था वह बच्चो के बड़े होने के बाद ही इसपर सोच विचार करेंगी उससे पहले नही।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव नज़र आती है और अपने फैंस के लिए पोस्ट डालती रहती है।

Tags: Entertainmentमीनाक्षी शेषाद्रि

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra