• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, May 24, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिये कौन है मिस्ट्री गर्ल सबा आज़ाद जिसका हाथ पकड़ के घूमते दिखाई दिए थे ऋतिक रोशन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in News, Bollywood

हाल ही में ऋतिक रोशन को एक लड़की के साथ रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा था और दोनों का एक साथ बाहर निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस मिस्ट्री गर्ल ने मास्क पहना हुआ था।

जिस वजह उनका चेहरा पहचान में आ नहीं पा रहा लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सबा आज़ाद बताया गया है। सबा पेशे से एक अभिनेत्री और म्यूजिशन है। सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।

सबा आजाद दिल्ली में पैदा हुई थी और शुरू से ही उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में हबीब तनवीर, एमके रैन और एनके शर्मा जैसी थिएटर के दिग्गजों के साथ काम कर चुकी हैं।

सबा को ओडिसी, क्लासिकल बैले, जैज के साथ ही कंटेम्पररी डांस में भी महारथ हासिल है। वह विदेशों मे भी क्लासिकल डांस पर अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया था।

सबा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2008 में आई फिल्म दिल कबड्डी से किया था। उसके बाद वो 2010 में आयी फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में काम करती हुई दिखाई दी थी। 2022 में वो सोनी लिव की वेब सीरीज वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में परवीन ईरानी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

सबा आजाद ने नौटंकी साला, शानदार, मैं और चार्ल्स, कारवां और मर्द को दर्द नहीं होता नाम जैसी फिल्मों में गाना भी गाया है। सबा काफी लंबे समय तक अभिनेता ईमाद शाह के साथ रिलेशन में रही थी।

वहीं ऋतिक रोशन की फिल्मों की बात की जाए तो वो आखिरी बार बडे परदे पर 2019 में आई फिल्म वॉर में नजर आये थे।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम कर रहे है।

इसके अलावा वो फाइटर फिल्म में भी काम करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra