• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, July 1, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

शैलेश लोढ़ा से पहले इन किरदारों ने तारक मेहता शो को अचानक छोड़कर फैंस को किया निराश

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in TV Celebrity

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो इन दिनों फिर से एक एक बार सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि इस शो की जान कहे जाने वाले तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा बहुत ही जल्द तारक मेहता शो को छोड़कर जाने वाले हैं।

यह उन्होंने खुद ही मीडिया के सामने आकर बयान दिया है, शैलेश लोढ़ा के इस अनाउंसमेंट के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के बीच काफी उदासी छा गई है।

READ MORE:मौनी राय से लेकर हिना खान तक, ये 10 अभिनेत्रियां करती हैं टीवी इंडस्ट्री पर राज

पर उनसे पहले भी कई सारे किरदार इस शो को छोड़ कर जा चुके हैं। आज हम उसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने तारक मेहता शो के उनके किरदारों का जिक्र करने वाले हैं जो कि यह शो छोड़ कर जा चुके हैं।

नेहा

साल 2008 से नेहा तारक मेहता की पत्नी अंजली मेहता का किरदार निभा रही थी, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने यह शो छोड़ दिया था और उनकी जगह सुनैना फौजदार को इस रोल के लिए कास्ट कर लिया गया था।

गुरुचरण सिंह सोढी

तारक मेहता शो में सोडी का किरदार बलविंदर सिंह द्वारा साल 2008 से लेकर 2013 तक निभाया गया था और उनके किरदार को दर्शकों द्वारा बहुत ही अदा पसंद किया गया था लेकिन उन्होंने 2013 में यह शो छोड़ दिया था।

भव्य गांधी

तारक मेहता शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार सबसे पहले भव्य गांधी द्वारा ही निभाया गया था।

उन्होंने साल 2008 से लेकर 2017 तक टप्पू के किरदार से दर्शकों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया था,उनके जाने के बाद राज ने इस शो को ज्वाइन कर लिया था।

कवि कुमार आजाद

तारक मेहता शो में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद ने साल 2009 से लेकर अपनी आखिरी सांस तक इस शो में अपनी दमदार

एक्टिंग से लोगों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया था। साल 2018 में उनकी अचानक मृत्यु के बाद से इस शो के लिए निर्मल सोनी को कास्ट कर लिया गया था।

झील मेहता

तारक मेहता शो में सोनू का किरदार भी लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इस किरदार में झील मेहता को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था

लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई की वजह से इस किरदार को छोड़ दिया था। इसके बाद उनकी जगह निधि भानुशाली को इस रोल के लिए कास्ट कर लिया गया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra