• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, July 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

सोनम कपूर ने जब ऐश्वर्या राय बच्चन को कह दिया ‘आंटी’ पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश ने इस तरह याद दिलाई औकात

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood, News

बॉलीवुड स्टार्स के बीच की दोस्ती के किस्से तो लगातार सुनने को मिल ही जाते है। हालाँकि आज हम आपको हम दोस्ती नहीं बल्कि इंडस्ट्री की दो बड़ी अभिनेत्रियों के बीच दुश्मनी के पुराने किस्से के बारे में बताने जा रहे है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के मामलें में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है और वह सालों से एक मशहूर ब्यूटी ब्रांड का चेहरा रह चुकी हैं। लेकिन साल 2009 में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को इस ब्यूटी ब्रांड का एम्बेसडर बना दिया गया था।

हालंकि इस बात की जानकारी जब ऐश्वर्या को हुई तो वो काफी नाराज हो गयी थी।

इस दौरान सोनम से मीडिया में ऐश्वर्या को ब्रांड एम्बेसडर के पद से रिप्लेस करने के बारे में जब सवाल किया गया था जिस पर सोनम ने ऐश्वर्या को दूसरी पीढ़ी की आंटी बता दिया था। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था।

जब बवाल काफी बढ़ गया था तो उसके बाद सोनम ने सफाई देते हुए कहा था, कि “ऐश्वर्या मेरे पापा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसलिए मैंने उन्हें आंटी कह दिया था।

कुछ समय बाद जब दोबारा से उनके इस ब्यान के बारे में पूछा गया था तो सोनम ने कहा था कि मैं कभी भी ऐश्वर्या को आंटी नहीं बोल सकती हूँ। ये खबर मीडिया द्वारा बनाई गयी है।

सोनम के इस बयान पर ऐश्वर्या ने कभी भी कुछ नहीं बोला है। हालाँकि 2011 में ऐश्वर्या को सोनम के साथ फिल्म फेस्टिवल में रैंप पर चलना था। लेकिन ऐश्वर्या ने सोनम के साथ रैंप पर चलने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि अगर सोनम उनके साथ मंच पर दिखाई देंगी तो वह रैंप पर नहीं चलने वाली है। जिसके बाद सोनम को मंच से दूर कर दिया गया था और इस तरह ऐश्वर्या ने बिना कहे बदला ले लिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों की बात की जाए तो वो आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म फन्ने खान में नजर आयी थी।

वहीं वो अब तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 में काम कर रही है जो इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म का दूसरा भाग 2023 में रिलीज किया जाएगा।

सोनम कपूर आहूजा की फिल्मों की बात की जाए तो वो आखिरी बार 2020 में एके वर्सेज एके में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आयी थी।

उनकी आने वाली फिल्म की बात की जाए तो वो ब्लाइंड में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra