• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, July 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

इन 7 फिल्मों ने बताया कि सिस्टम के अंदर ईमानदार पुलिसवाला बने रहना कितना ज्यादा मुश्किल

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में रोज बनती रहती हैं और अगर वह फिल्में पुलिस बैकग्राउंड पर आधारित हो तो उनका तो क्रेज फैंस के बीच बहुत ही ज्यादा हो जाता हैं।

लेकिन कुछ पुलिस वाली फिल्मों में कुछ चीजें ऐसी दिखा दी जाती है जिनका वास्तविकता से दूर दूर तक कोई नाता नहीं होता है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए उन पुलिस वाली फिल्मों का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमे पुलिस एनकाउंटर को गुड्डे गुड़ियों का खेल बना दिया गया:

1. आक्रोश

समाज के छुआछूत और जात पात जैसी समस्याओं को इस फिल्म में बहुत ही ज्यादा बेहतरीन तरीके से बड़े परदे पर दिखाया गया था।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना और अजय देवगन द्वारा एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाया गया था जो कि मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करने में लगे होते है।

2. आर्टिकल 15

आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जाने वाली आर्टिकल 15 को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था।

इस फिल्म में आयुष्मान एक रेप पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पूरे सिस्टम से लड़ जाते हैं।

3. अब तक छप्पन

नाना पाटेकर की इस फिल्म को आज भी लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

इस फिल्म में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की रियल लाइफ को दर्शको के सामने पेश किया गया था।

4. कुरुक्षेत्र

संजय दत्त द्वारा इस फिल्म में एसीपी पृथिवीराज का किरदार निभाया गया था। जिन्होंने अपने बलबूते पर पूरे बेईमान सिस्टम को हिला कर रख दिया था।

इस फिल्म को आज भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

5. शूल

मनोज बाजपेई के शुरुआत करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जाने वाली शूल आज भी लोगों को बहुत ज्यादा भाती है।

इस फिल्म में मनोज बाजपेई का इतना बढ़िया किरदार देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

6. खाकी

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और तुषार कपूर बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को उस जमाने की बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जाता था।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई तो की थी इसके अलावा पुलिसवालों के जीवन की सच्चाई लोगो तक पहुंचाने के लिए खूब सराहना भी मिली थी।

7. गंगाजल

इस लिस्ट की सबसे दमदार फिल्म है गंगाजल। फिल्म में लीड रोल में थे अजय देवगन। अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था।

फिल्म में गांव के बाहुबली और पुलिस के बीच के चूहे बिल्ली के खेल को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra