• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, May 8, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

रामानंद सागर की रामायण के एक एपिसोड में आता था इतना खर्चा, बजट से तीन गुना ज्यादा थी कमाई

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 8, 2022
in Bollywood

हाल ही में प्रभास स्टारर आदिपुरुष का टीजर अयोध्या में रिलीज किया गया था। इसके बाद से आदिपुरुष के टीजर की जमकर आलोचना कर रहे है और मजाक भी उड़ा रहे है।

आपको बता दे कि इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है जिन्होंने तानाजी जैसी फिल्म बनाई थी। फैंस का कहना था कि वो ऐसी फिल्म बनाने जा रहे है इसकी उम्मीद नहीं की थी।

दर्शक टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स से काफी नाराज है और कार्टून से तुलना कर रहे है। वहीं कुछ का कहना है कि इससे बेहतर तो रामानंद सागर की रामायण है।

लोग 1987 में छोटे परदे पर आये रामायण को याद कर रहे है और उसके किरदारों की तुलना आदिपुरुष के किरदारो से कर रहे है।

इसमें सबसे ज्यादा आदिपुरुष में रावण के रोल में सैफ अली खान के किरदार की आलोचना की जा रही है।

आदिपुरुष फिल्म का बजट काफी बड़ा है। यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में बनाई जा रही है।

कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। वहीं कुछ ने आदिपुरुष का टीजर देखकर ही इसे फ्लॉप बता दिया।

आदिपुरुष को बनाने में 500 करोड़ रुपये का खर्च आया है। वहीं आज हम आपको बताएँगे कि रामायण सीरियल में कितना खर्च और हर एपिसोड पर कितनी कमाई हुई थी? इसके अलावा सीरियल से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स के बारे में भी बताएंगे।

जहां आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद कई लोग इसे रामानंद सागर की रामायण का अपमान होना बता रहे है। रामायण जब टीवी पर प्रसारित हुआ था तो लोगों ने इस सीरियल को काफी प्यार दिया था।

वहीं संक्रमण काल में जब इस ऐतिहासिक सीरियल को दोबारा टीवी पर लाया गया तो इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रामायण 55 अलग-अलग देशों में टेलिकास्ट हुआ था और उसकी व्यूअरशिप 650 मिलियन के करीब आयी थी।

रामायण सीरियल का नाम लिम्का बुक में है दर्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शुरुआत में रामायण के सिर्फ 52 एपिसोड बनाये गए। हालांकि शो इतना लोकप्रिय हो गया कि इसके एपिसोड की संख्या बढ़कर 78 कर दी गयी।

रामायण दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई और इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका हैं।रामायण का हर एपिसोड करीब 9 लाख रुपये के बजट में बनकर तैयार होता था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूरदर्शन उस समय हर एपिसोड पर करीब 40 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा था। रामायण सीरियल में अरुण गोविल श्री राम की भूमिका निभा रहे थे।

अरुण द्वारा निभाए गए राम के किरदार को काफी लोकप्रियता मिली थी। लोग उन्हें सच में राम मानने लग गए थे। इसी कारण अरुण गोविल ने पब्लिक प्लेसेज पर स्मोकिंग करना बंद कर दिया था।

अरुण गोविल के लिए यह श्रद्धा आज भी लोगों में आपको देखने के लिए मिल जाएगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एयरपोर्ट पर एक महिला अरुण को देखकर उनके पैर छूते हुए दिखाई दे रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने पहले केवट के लिए ऑडिशन दिया था।

हालांकि रामानंद सागर ने उनकी बॉडी लैंग्वेज और एटिट्यूड देखकर रावण का रोल दे दिया। अरविंद ने रावण का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया था कि लोग उन्हें सच में रावण समझने लग गए थे।

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra