Site icon Bollywood Masala

20 अजीबोगरीब बॉलीवुड फिल्मों के नाम जो आपके दिमाग का दही कर देंगे

यह कोई रहस्य तो नहीं है कि फिल्म बनाने में बहुत समय लगता है। अभिनेता, लेखक, निर्देशक और सैकड़ों सदस्य एक फिल्म बनाने में महीनों और कभी-कभी साल भी लगाते हैं।

इस वजह से फिल्म का बजट भी काफी हाई हो जाता हैं। इतनी मेहनत के बाद जरुरी नहीं है कि फिल्म हिट हो जाए। कभी-कभी फिल्म हिट हो जाती है और कभी-कभी फ्लॉप हो जाती हैं।

ये फिल्में इतनी बड़ी फ्लॉप हो जाती है कि प्रोड्यूसर्स को भी काफी नुकसान झेलना पड़ता हैं।

यहाँ तक कि कभी-कभी फिल्म में काम करने वाले मुख्य अभिनेताओं को अपनी फीस का थोड़ा हिस्सा भी वापस करना पड़ता हैं।

इसका ताजा उदाहरण पिछले महीने बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने निभाई थी।

यह फिल्म 1994 में आयी हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी। वहीं इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।

वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रही है जिनका नाम इतना अजीब रहता है कि वो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है।

तो एक फिल्म में अपने दिल और आत्मा को डालने की कल्पना करें, और फिर सोचे कि कोई फिल्मों का नाम इतना अजीब कैसे रख सकता हैं।

हालांकि फिल्मों के निर्माताओं ने कई बार ऐसा करके दिखाया है। पता नहीं निर्माता इन फिल्मों का नामकरण करते समय क्या सोच रहे थे, क्या वो सोच भी रहे थे।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको बॉलीवुड की उन 20 मजेदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिनके नाम अगर आप सुनेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे।

1. थोडासा रूमानी हो जाए

2. टेस्ट ट्यूब बेबी

3. घर में हो साली तो पुरा साल दिवाली

4. मटरू की बिजली का मंडोला

5. दिलरुबा तांगेवाली

6. अंधेरी रात में दिया तेरे हाथ में

7. मुर्दे की जान खतरे में

8. अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान

9. तू बाल ब्रम्हाचारी मैं हूं कन्या कुंवारी

10. लव शव ते चिकन खुराना

11. सोने का दिल लोहे के हाथ

12. राजा रानी को चाहिए पसीना

13. कुकू माथुर की झंड हो गई

14. धोती लोटा और चौपाटी

15. गुरु सुलेमान चेला पहलवान

16. सलीम लंगड़े पर मत रो

17. सस्ती दुल्हन मेहंगा दुल्हन

18. लष्टम पश्तम

19. लड़के दोनो कड़के

20. जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली

अब ऐसे नाम क्यों रखें गए इसका जवाब तो सिर्फ निर्माताओं के पास ही होगा। हालांकि नामों से इतना फर्क नहीं पड़ता।

फिल्म की कहानी अच्छी है तो वो चलती है उसको ऐसे अजीबोगरीब नाम की जरुरत नहीं पड़ती।

Exit mobile version