Site icon Bollywood Masala

रणबीर कपूर के फिल्मी डेब्यू के समय ऐसे दिखा करती थी आलिया भट्ट

आलिया और रणबीर की जोड़ी बॉलीवुड में काफी पसंद की जाती है। रणवीर से शादी करने के बाद ये लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

अभिनेत्री की सुर्खियों में रहने की कई वजह है आलिया रणबीर से करीब दस साल उम्र में छोटी है फिर भी साथ में बेहद खूबसूरत लगते है।

इन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में काम किया। इस फिल्म के बाद इन्होंने असल जिंदगी में एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए पकड़ लिया।

मौजूदा समय रणबीर और आलिया की जोड़ी बी टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ी में गिनी जाती है।

कुछ महीने पहले इन्होंने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई है। खबर के अनुसार दोनो ने लंबे समय तक डेट पर जाने के बाद शादी का मन बनाया।

आपको जानकर काफी दिलचस्प लगेगा अभिनेत्री रणबीर से लगभग 10 साल छोटी है। वर्तमान समय में रणबीर 39 साल के है वही अभिनेत्री 29 साल की है

।रणबीर कपूर की फिल्मों में पारी का जिक्र करे तो इन्होंने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड की एंट्री की थी।
रणबीर की उम्र करीब 25 साल की थी उस समय अगर आलिया की उम्र का जिक्र करे तो ये 15 की रही होगी।

आलिया ने बड़े पर्दे पर एंट्री करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर से किया है। इस फिल्म में आलिया बेहद मासूम नजर आ रही थी।

दर्शको ने फिल्म में आलिया के अभिनय को काफी पसंद किया था। अभिनेत्री इस दौरान महज 17 साल की थी ।

वही उस समय रणबीर बॉलीवुड में अनगिनत फिल्म कर चुके थे। इन्होंने अब खुद को एक दमदार अभिनेता के तौर पर स्थापित कर लिया है।

आलिया और रणबीर को दर्शक लंबे समय से साथ में देखना चाहते थे। रणबीर ने पब्लिकली इस बात का इजहार तो किया कि वो आलिया के साथ रिलेशनशिप में है।

लेकिन ये शादी कब कर रहे ? उसके बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं थे। हालांकि आलिया का फैमिली फंक्शन में आना जाना शुरू हो गया था।

रणबीर की मां नीतू कपूर आलिया को अपनी बहु शादी से पहले की मान चुकी थी। मौजूदा समय में रणबीर और आलिया दोनो ही बड़े पर्दे पर सक्रिय है।

फिल्मी प्रोजेक्ट के चलते ये अक्सर सुर्खियों में होते है। आजकल इनके लाइमलाइट में होने की एक खास वजह है। गौरतलब है कि आलिया बेहद ही जल्द मां बनने वाली है।

Exit mobile version