• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, May 7, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

अरिजीत सिंह से लेकर बादशाह तक, स्टेज परफॉर्मेंस के घण्टे के लाखों रुपये लेते हैं ये 7 सिंगर

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

हमारे म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अपनी आवाज की जादू से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में वैसे तो कई सारे सिंगर फिल्मों में गाने गाकर ही खूब सारे पैसे कमा लेते है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे दिग्गज भी है

जोकि स्टेज पर परफॉर्म करते हैं और इसके लिए वह लाखों से लेकर करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन सभी सिंगर का जिक्र करने जा रहे है जिनकी स्टेज पर परफॉर्म करने की लाखों करोड़ों में फीस है।

1. अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह को बॉलीवुड इंडिस्ट्री का सबसे बड़ा सिंगर कहा जाता है, इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

बता दे अरिजीत सिंह स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए घण्टे के 1.5 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनको स्टेज पर इनवाइट करने वाले व्यक्ति को उनके रहन सहन का भी सारा खर्चा खुद ही उठाना पड़ता है।

अरिजीत के लिए कम से कम 1.5 करोड़/घंटा, 2 तरफ की फ्लाइट टिकट (1 बिजनेस क्लास – 4 इकोनॉमी), स्टेज उनके हिसाब का और 5 सितारा होटल ठहरने के लिए चाहिए।

2. ए आर रहमान

म्यूजिक इंडस्ट्री के ऊपर अगर कोई कभी किताब लिखी जाएगी तो इस किताब के मुख्य किरदार ए आर रहमान जी ही होंगे। उन्होंने हिंदी लेकर तेलुगु फिल्मों में संगीत देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया है।

ए आर रहमान स्टेज पर परफॉर्मेंस देने के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा रुपए चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़े: ये 6 फिल्में है भारतीय इतिहास के सबसे अधिक बजट वाली फिल्में

3. बादशाह

म्यूजिक इंडस्ट्री के रैप किंग कहे जाने वाले बादशाह ने Mercy गाने से बहुत ज्यादा लोकप्रियता बटोरी थी। अभी हाल ही में उनका गाना वूडो इंटरनेशनल लेवल पर काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है।

बता दे सिंगर बादशाह स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए घण्टे के 40 लाख रुपए से ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं। इस फीस के अलावा शो मैनेजर को ही उनके रहन सहन का खर्च खुद ही देखना पड़ता है।

उनके रहन सहन का खर्च काफी ज्यादा हो जाता है जिसमें 15 हवाई टिकट, एक पाँच सितारा होटल में तीन कमरे और तीन या चार सितारा होटल में पाँच अन्य कमरे चाहिए होते हैं।

4. मोहित चौहान

फिल्म रॉकस्टार में मोहित ने एक से एक बेहतरीन गाने गाकर पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था, इस फिल्म में उनका सड्डा हक गाना बहुत हिट साबित हुआ था।

इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा और एक के बाद एक हिट गाने दिए और वो स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

5. सुनिधि चौहान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन गायिका माने जाने वाली सुनिधि ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी है।

इसके अलावा आज भी उनके फैंस उनकी आवाज सुनने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। बता दे सुनिधि चौहान स्टेज पर परफ्रॉम करने के लिए 40 लाख रुपए चार्ज करती है।

6. सोनू निगम

सोनू निगम को आज किसी भी लोकप्रियता की जरूरत नहीं है, सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने दिए है।

सोनू निगम वैसे काफी समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हैं पर उनके स्टेज परफॉर्मेंस काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं। सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए लगभग 32 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

7. विशाल एंड शेखर

म्यूजिक इंडस्ट्री में विशाल और शेखर की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बुल्लेया और उफ्फ जैसे धमाकेदार गाने गाकर काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी है।

बता दे विशाल और शेखर स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए 45 लाख रुपए की भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra