Site icon Bollywood Masala

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से लेकर बॉम्बे वेलवेट तक, 5 फिल्में जिनके फ्लॉप होने से हुआ भारी नुकसान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की वैसे तो ज्यादातर फिल्में कहानी और अच्छी स्टार कास्ट के कारण बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट ही साबित होती हैं।

आज हम आपके सामने बॉलीवुड की उन 5 बड़ी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुईं थी।

जंजीर

यह फिल्म साल 2013 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में साउथ के जाने माने सुपरस्टार रामचरण, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखा गया था।

इस फिल्म को बनाने में लगभग 60 करोड़ रूपये का खर्च आया था। पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

चांदनी चौक टू चाइना

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ भले ही दर्शको द्वारा आज भी पसंद की जाती है।पर उन दिनों यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

इस फिल्म को बनाने में लगभग 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। वहीं ये फिल्म केवल 55 करोड़ की ही कमाई कर पाई और फ्लॉप साबित हो गई थी।

ब्लू

इस फिल्म में संजय दत्त,अक्षय कुमार, जायेद खान और लारा दत्ता जैसे बड़े बड़े कलाकारो को मुख्य भूमिका में देखा गया था।

इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह सुपर फ्लॉप ही रही थी। इस फिल्म को बनाने में लगभग 110 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 75 करोड़ की ही कमाई की थी और इस फिल्म को लगभग 35 करोड़ रूपये का भारी नुकसान उठाना पड़ गया था।

बॉम्बे वेलवेट

यह फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म 125 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनाया गया था।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने केवल 31 करोड़ रूपये की कमाई की थी और फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था।

ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान

आमिर खान की यह फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कही जाती है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रूपये से ज्यादा का रखा गया था।

लेकिन यह फिल्म सिर्फ 145 करोड़ का ही कारोबार करने में सफल हो पाई थी। इस फिल्म को लगभग 155 करोड़ रुपए का बहुत ही ज्यादा भारी नुकसान हुआ था।

Exit mobile version