Site icon Bollywood Masala

अगर इन 5 फिल्मों में शाहिद कपूर ने किया होता काम तो वह जरूर होते बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार

शाहिद कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे क्यूट अभिनेता माना जाता है।पिछले दशक में इन्होंने अपने लुक से काफी ज्यादा लोकप्रियता बटोरी थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनको पिछले दशक का चॉकलेट बॉय कहा जाता था और लड़कियां इनके पीछे दीवानी रहती थी।

शाहिद कपूर का बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री कही जाने वाली करीना कपूर के साथ भी अफेयर रह चुका है।

लेकिन शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में छोड़कर काफी बड़ी गलतियां की है और जिनके कारण उनका बॉलीवुड करियर उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा जितना की बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े सुपरस्टार का रहा है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने शाहिद कपूर द्वारा रिजेक्ट की गई उन फिल्मों का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमें अगर शाहिद कपूर ने अभिनय किया होता तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाते:

1. रॉकस्टार

फिल्म रॉकस्टार को जब फाइनल किया गया था तब शाहिद कपूर को उन्हीं दिनों जब वी मेट भी ऑफर की गई थी। इसलिए शाहिद कपूर को ना चाहते हुए भी रॉकस्टार को छोड़ना पड़ा था और जब वी मेट को चूज करना पड़ा था।

जब वी मेट उनके करियर की आज तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। लेकिन अगर उन्होंने रॉकस्टार फिल्म की होती तो वह आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाते क्योंकि फिल्म उड़ता पंजाब में उनका सिंगर लुक काफी ज्यादा फेमस हुआ था।

2. रंग दे बसंती

रंग दे बसंती को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर को सिद्धार्थ का रोल ऑफर प्ले करने के लिए कहा गया था।

लेकिन उन दिनों उनके पास फिल्म के लिए ज्यादा वक्त नहीं था इसलिए उनको यह फिल्म छोड़नी पड़ी थी।

अभी हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही बताया था कि उनको इस फिल्म ना करने का बहुत ही ज्यादा अफसोस होता है।

3. बैंग बैंग

टॉम क्रूज के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जाने वाली नाइट एंड डे के हिंदी रिमेक बैंक बैंक में ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया था।

ऋतिक रोशन ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना दिया था।

आज भी लोग इस फिल्म को देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं इस फिल्म में ऋतिक के रोल के लिए सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर दिया गया था।

4. रांझणा

इस फिल्म के लिए तो शाहिद कपूर को खूब दोष देना चाहिए क्योंकि इस फिल्म में धनुष द्वारा एक रोमांटिक बॉय का किरदार निभाया गया था।

शाहिद कपूर का यह रोल पूरी तरह सूट करने वाला था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में धनुष के किरदार पर काम करने से पूरी तरह मना कर दिया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट हुई थी।

5. शुद्ध देसी रोमांस

शुद्ध देसी रोमांस ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही काफी ज्यादा कमाई ना की हो लेकिन इस फिल्म को कुछ लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में देखे गए थे । इस फिल्म में सुशांत राजपूत की जगह शाहिद कपूर को लीड रोल प्ले करने का ऑफर किया गया था ।

लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। शायद शाहिद कपूर ने अपर इस फिल्म में काम किया होता तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती है।

Exit mobile version