Site icon Bollywood Masala

बिना शादी का लड्डू चखे ही बुड्ढे हो गए ये 5 बॉलीवुड अभिनेता

आपने ये तो जरूर ही सुना होगा की बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओ की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है और उन्होंने अबतक शादी नही की है।

हालांकि आप ऐसा जब भी सुनते है तो आपके जहन में सिर्फ सलमान खान का ही नाम आता होगा।गौरी खान से शादी के बाद भी शाहरुख खान ने बनाए इन 2 अभिनेत्रियों के साथ संबंध

लेकिन हम आपको बता दे की सिर्फ सलमान खान ही एक अकेले ऐसे अभिनेता नही है, जिन्होने बढ़ती उम्र के बाद भी शादी नही की, बल्कि बॉलीवुड में ऐसे और भी अभिनेता है जो शादी के नाम से भागते हैं:

1.अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना सुपरस्टार बिनोद खन्ना के बेटे है, उन्होंने बॉर्डर और ताल जैसी हिट फिल्में दी हैं और अपने अभिनय से लोगो के दिलों पर राज किया है।

हालांकि आज उनकी उम्र 47 साल हो चुकी है लेकिन उन्होंने अबतक शादी नही की है।

2. उदय चोपड़ा

जी हां आपने सही पढ़ा, इस लिस्ट में उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड के नामी कलाकार रह चुके, उदय चोपड़ा 49 साल के हो चुके है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नही की है।

हालांकि उदय ने नरगिस फाखरी को डेट किया था,लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और कुछ समय बाद ही दोनो अलग हो गए थे। हालांकि अब उन्होंने बॉलीवुड से भी दूरी बना ली है।

3. अरमान कोहली

अरमान कोहली ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया है और तो और अरमान कोहली का नाम भी बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाओं के साथ भी जोड़ा गया हैं।

लेकिन अफसोस की उनका कोई भी रिश्ता शादी तक नही पहुंच पाया। अब वो 50 साल के हो चुके है और कुंवारे है।

4.सलमान खान

आज भी सलमान खान के परिवार वाले और उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहें है। 56 साल के होने के बाद भी सलमान खान ने शादी नही की है।

हालांकि उनका रिश्ता भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है।

5. तुषार कपूर

तुषार कपूर को तो आप सब जरूर ही जानते होंगे। इस सूची में तुषार का भी नाम शामिल है। तुषार अब 45 के हो चुके है लेकिन उन्होंने भी अब तक शादी नही की है।

लेकिन सरोगेसी की मदद से तुषार कपूर का एक बेटा है। तुषार ने उसका नाम लक्ष्य रखा है।

Exit mobile version