• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, August 15, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

लोगों के सामने धाक जमाने के चक्कर में इन अभिनेत्रियों ने लड़ाया क्रिमिनल्स से इश्क, हो गया सब बंटाधार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 5, 2022
in Bollywood

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बॉलीवुड फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा हुआ है।

वहीं ऐसी खबरें भी सुनने को मिली है कि कई अभिनेत्रियों का अंडरवर्ल्ड डॉन से रिश्ता रहा है।

जैकलीन फर्नांडिस, मोनिका बेदी से लेकर ममता कुलकर्णी और बॉलीवुड की और भी अभिनेत्रियाँ जो बुरे आदमियों के साथ रिश्ते में आ गईं और सभी को चौंका दिया।

इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो वास्तविक जीवन के बुरे आदमियों के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ गईं।

1. जैकलीन फर्नांडीज

इस लिस्ट में टॉप पर जैकलीन फर्नांडीज का नाम काबिज है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में आरोपी बनाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। कथित तौर पर, जैकलीन और कॉनमैन सुकेश एक रिश्ते में थे।

2. ममता कुलकर्णी

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। ममता ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद एक विवादास्पद हस्ती बन गईं।

जल्द ही, ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद दंपति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया।

अभिनेत्री 90 की मशहूर अभिनेत्री थी। वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2002 में आयी फिल्म कभी तुम कभी हम में काम करते हुई दिखाई दी थी।

3. मंदाकिनी

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीर लीक होने के बाद अभिनेत्री ने सभी को हैरान कर दिया था।

4. मोनिका बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी जो कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, गैंगस्टर अबू सलेम के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी।

अभिनेत्री को उसी के लिए गिरफ्तार भी किया गया था और कुछ समय के लिए वो जेल भी गई थी। कुछ ही समय में उनका करियर बर्बाद हो गया।

5. सोना

बॉलीवुड अभिनेत्री सोना माफिया हाजी मस्तान के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही थी। हाजी मस्तान की पत्नी बनने से पहले वह कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा थी।

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra