Site icon Bollywood Masala

इन 10 बॉलीवुड सेलिब्रिट्ज के सिर पर सज चुका है बिग बॉस की ट्रॉफी का ताज…

इस बात में कोई शक नहीं है कि बिग बॉस भारत के अन्य सभी रियलिटी शो में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो है।

यह पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। शो के लोकप्रिय होने के कारण 2013 के बाद से, शो की फ्रेंचाइजी ने इसे अन्य भाषाओं में भी लॉन्च करना शुरू कर दिया।

अब भारत में 7 अलग-अलग भाषाओं में इसके 7 अलग-अलग वर्जन देखें जाते हैं। हिंदी में बिग बॉस के अभी तक 15 सीजन आ चुके हैं और 16वें सीजन का टीजर आ गया है।

तो आज हम आपको बिग बॉस के टॉप 10 विजेताओं के बारे में बताएंगे और वो अब क्या कर रहे है इसके बारे में भी जानकारी देंगे।

1- राहुल रॉय

90 के दशक की म्यूजिकल रोमांटिक हिट आशिकी फेम राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन के विनर रहे।

राहुल रॉय प्रोडक्शंस नामक उनकी अपनी कंपनी है जिसने 25 नवंबर 2011 को एलान नाम से अपनी पहली फिल्म जारी की।

राहुल को आखिरी बार 2019 में रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर कैबरे में देखा गया था।

नवंबर 2020 में अपनी फिल्म एलएसी की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, वह फिर से फिल्मों में एक्टिव हो गए हैं।

2- आशुतोष कौशिक

आशुतोष कौशिक पहली बार 2007 में टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ में दिखाई दिए। वह बिग बॉस के दूसरे सीजन में विजेता बने। बिग बॉस-2 के बाद वो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आये है।

उन्होंने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनसे संबंधित सभी वीडियो, लेखों को हटाने की मांग की है क्योंकि यह उन्हें मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा है।

3- विंदु दारा सिंह

विंदू दारा सिंह दिवंगत भारतीय पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे है। विंदू ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म करण (1994) से की। वह 2009 में बिग बॉस के तीसरे सीजन के विजेता थे।

उन्हें 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सट्टेबाजों से संबंध रखने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वह टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय है।

4- श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी छोटे परदे की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। वह बिग बॉस का चौथा सीजन जीतने के बाद रंगोली, बाल वीर, बेगूसराय आदि कई टीवी धारावाहिकों में दिखाई दी हैं। वहीं इस समय वो मैं हूं अपराजिता सीरियल में काम कर रही है।

5- जूही परमार

शो कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन से जूही परमार घर-घर में मशहूर हो गई थी। बिग बॉस का सीजन 5 जीतने के बाद, वह कई टेलीविज़न शो जैसे एफ.आई.आर, संतोषी माँ, तंत्र आदि में दिखाई दीं।

वो आखिरी बार टीवी शो हमारी वाली गुड न्यूज में देखा गया था जो अगस्त 2021 में बंद हो गया था।

6- उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस सीजन 6 को जीतने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल हुई। शो को जीतने के बाद उनका करियर पटरी पर आ गया।

इसके बाद वह चंद्रकांता – एक मायावी प्रेम गाथा में काम किया 2018 तक प्रसारित हुई। वह थी आखिरी बार बिग बॉस 13 में बतौर गेस्ट अपीयरेंस देखा गया था।

7- गौहर खान

गौहर खान बिग बॉस 7 जीतने के बाद बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बुखार, बेगम जान, तेरा इंतजार और फिल्म ’14 फेरे’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

वो हाल ही में एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज शिक्षा मंडल में काम करती हुई दिखाई दी थी।

8- गौतम गुलाटी

बिग बॉस सीजन 8 के विजेता गौतम गुलाटी को रियलिटी शो जीतने के बाद टीवी शो और फिल्मों में कई प्रोजेक्ट मिले। वो 2021 में रिलीज हुई फिल्म राधे में सलमान खान के साथ काम करते हुए दिखाई दिए थे।

9- प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला चंडीगढ़, भारत के रहने वाले हैं। लगातार चार रियलिटी शो, “एमटीवी रोडीज़ 12”, “एमटीवी स्प्लिट्सविला 8”, “बिग बॉस 9” और “नच बलिए 9” जीतने के बाद उन्हें रियलिटी शो के बादशाह के रूप में जाना जाता है।

प्रिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी से 12 अक्टूबर 2018 को शादी की थी। वह भी बिग बॉस 9 की प्रतिभागी थी। प्रिंस 2016 से एमटीवी रोडीज में मुख्य लीडर रहे हैं।

10- मनवीर गुर्जर

बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर को एक सीधे-सादे आदमी के रूप में जाना जाता है।

उनका असली नाम मनोज कुमार बैसोया है। रियलिटी शो जीतने के बाद मनवीर खेती के अपने पारिवारिक व्यवसाय में व्यस्त है।

Exit mobile version