• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कैसा रहा था बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन 9 ग्लैमरस अभिनेत्रियों का 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस लुक, खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनिया भर में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। इनकी खूबसूरती की वजह से बड़े बड़े लोग इनके दीवाने हो जाते हैं और आज भी ये सभी सुंदर अभिनेत्रियां लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

इन अभिनेत्रियों की सुंदरता के आगे विदेश की अभिनेत्रियां कुछ भी नही है। लेकिन इन अभिनेत्रियों को भी अपने जीवन में कभी न कभी बोर्ड रिजल्ट का खूब टेंशन जरूर हुआ होगा। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने इन सभी अभिनेत्रियों के रिजल्ट का जिक्र करने वाले हैं:

1. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता हैं। वह पढ़ाई के दिनो में भी काफी अच्छी हुआ करती थी। इन्होंने 10वीं में 71 फीसदी अंक स्कोर किए थे और वह 12वीं में फेल होने के कारण बाहर हो गई थी।

2. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को भी सबसे सफल भारतीय अभिनेत्री माना जाता है। इसके अलावा वह अब एक फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी 10 वीं कक्षा में 93% और 12 वीं कक्षा में 89% स्कोर किए थे।

3. भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी कम फिल्मों में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल कर ली है। इन्होंने फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इन्होंने भी अपने बोर्ड में काफी शानदार प्रदर्शन किया था इन्होंने 10वीं में 83% और 12 वीं कक्षा में 78% अंक हासिल किए थे।

4. दिशा पटानी

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कही जाने वाले दिशा पटानी ने एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इन्होंने 10वीं कक्षा में 64 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि इनके 12वीं के नतीजे का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

5. जान्हवी कपूर

फिल्म ‘धड़क’ में अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना लेने वाली जाह्नवी ने 10वीं में 84 फीसदी और 12वीं में 86 फीसदी अंक स्कोर किए थे। कहा जाता है कि वह अपने उम्र में पढ़ाई में खूब अच्छी थी।

6. कृति सेनन

कृति सेनन ने हीरोपंती फिल्म में अपनी एक्टिंग से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। कृति भी पढ़ाई में खूब अच्छी रही हैं इन्होंने 10वीं में 72% और 12वीं में 68% अंक स्कोर किए थे।

7. श्रद्धा कपूर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने भी एक अलग पहचान बनाई हुई है। इन्होंने 10वीं में 70 फीसदी अंक और 12वीं में 95 फीसदी अंक स्कोर किए थे।

8. यामी गौतम

यामी गौतम को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक माना जाता हैं। इस एक्ट्रेस ने 10वीं में 75 फीसदी अंक और 12वीं में 80 फीसदी अंक स्कोर किए थे।

9. अनन्या पांडे

अनन्या पांडे को इंटरनेट पर उनकी पढ़ाई के लिए खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे अनन्या पढ़ाई के मामले में खूब अव्वल रही हैं। इन्होंने 10 वी में 86 फीसदी अंक और 12 वी में 82 फीसदी अंक हासिल किए थे।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra