• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

पंजाबी म्यूजिक एल्बम में दिखाई देने वाली इन 5 मॉडल्स की फीस सुन आपके उड़ जायेंगे होश

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो आपने पंजाबी सॉन्ग्स तो जरूर ही सुने होंगे। पंजाबी इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग म्यूजिक एल्बम बनाना पसंद करते हैं। इन सभी म्यूजिक एल्बम्स में अपने आपने अक्सर देखा होगा कि बेहतरीन आवाज वाली प्लेबैक सिंगर्स म्यूजिक एल्बम में खुद ही मॉडल बनती है।

अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक ऐसी जगह बन चुकी है जहां पर कई सारी फीमेल सिंगर्स ने एल्बम में मॉडल का रोल निभाने के साथ ही साथ बढ़िया प्लेबैक सिंगिंग करके खूब लोकप्रियता हासिल की है। आज ये पंजाबी एक्ट्रेसेस और सिंगर्स उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां पर पहुंचना हर किसी के लिए किसी ख्वाब से कम नही हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने पंजाब की सबसे सुंदर और बेहतरीन आवाज वाली अभिनेत्रियों और गायिकाओं का जिक्र करने वाले हैं:

1. जैसमीन सैंडलस

जैसमीन सैंडलस को पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन गायिका माना जाता है। जैसमीन सैंडलस ने बॉम्ब जट्ट, लड्डू जैसे गाने गाकर खूब लोकप्रियता हासिल की है, इसके अलावा इनके कई म्यूजिक एल्बम भी खूब हिट हुए हैं। बताया जाता है कि ये एक गाने का एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

2. सुनंदा शर्मा

सुनंदा शर्मा को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन गायिका माना जाता है। इसके अलावा इन्हे पंजाबी इंडस्ट्री की पटाखा गुड़ी माना जाता है। ये एक गाने में मॉडलिंग के लिए 2 से 3 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

3. मिस पूजा

मिस पूजा के नाम से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की गायिका को किसी भी लोकप्रियता की जरूरत नही है। इन्होंने दिमाग खराब, पसंद जैसे गाने गाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। ये एक म्यूजिक एल्बम में काम करने के लिए 80 लाख से लेकर 2 करोड़ तक चार्ज करती है।

4. रुपिंदर हांडा

रुपिंदर को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन गायिका माना जाता है। इन्होंने MH1 बेस्ट सिंगर का खिताब भी जीता हुआ है इनका मेरा सरदार और नेडे नेडे गाना लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। यह एक म्यूजिक एल्बम में काम करने के लिए एक से दो करोड़ के भी चार्ज करती हैं।

5. कौर बी

हर पंजाबी लड़के की लेडी क्रश कही जाने वाली कौर बी ने बेहतरीन सिंगिंग से खूब लोकप्रियता हासिल की थी।कौर बी को हर पंजाबी लड़के की लेडी क्रश कही जाती हैं। इन्होंने परांदा, फुलकारी जैसे गाने गाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। यह भी एक गाने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra