Site icon Bollywood Masala

जानिए बॉलीवुड के टॉप विलेंस और उनके बेटों के बारे में

अगर किसी भी फिल्म में विलेन देखने को ना मिले तो वो फिल्म अधूरी सी नजर आती है। हालांकि, बॉलीवुड में कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने विलेन के किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको बॉलीवुड के टॉप विलेंस विलेन्स के बेटों के बार में बताएंगे।

1) अदम बेदी

सबसे हैंडसम खलनायकों में से एक कबीर बेदी कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं। वो आखिरी बार बड़े परदे पर साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3 में अभिनय करते हुए दिखाई दिए थे।

कबीर बेदी के बेटे का नाम अदम बेदी है और वो एक इंटरनेशनल मॉडल है। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म ‘हेलो? कौन है’ से किया था।

2) संजय ग्रोवर

400 से अधिक फिल्मों में काम कर करके अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर के बेटे का नाम संजय ग्रोवर है।

संजय मेट्रो गोल्डविन मेयर के साथ स्पेशल प्रोजेक्ट्स के निदेशक के रूप में नौकरी करते हैं, जो एक इंटरनेशनल स्टूडियो है।

3) ध्रुव ताहिल

दलीप ताहिल ने इश्क, बाजीगर, कयामत से कयामत तक जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2019 में आयी फिल्म मिशन मंगल में नजर आये थे।

वहीं 4 मार्च को वो रिलीज हो रही फिल्म तुलसीदास जूनियर में भी काम करते हुए दिखाई देंगे। दिलीप के बेटे का नाम ध्रुव ताहिल है जो पेशे से एक अभिनेता है और इस समय लंदन में रहकर मॉडलिंग करते है।

4) अली मुराद

रजा मुराद की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में की जाती है। वो प्रेम रोग, मेंहदी, और राम तेरी गंगा मैली जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके बेटे का नाम अली मुराद है।

5) विक्रांत माकिजानी

बहुत कम लोगों को इस बार में जानकारी होगी कि शोले के सांभा उर्फ मैक मोहन एक क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई आये थे लेकिन किस्मत से एक अभिनेता बन गए थे।

मैक को ‘शोले’ फिल्म में सांभा की भूमिका निभाने के लिए आज भी याद किया जाता है। मैक मोहन ने मिन्नी से शादी रचाई थी।

इन दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है। उनके बेटे विक्रांत माकिजानी आखिरी बार फिल्म ‘द लास्ट मार्बल’ में काम करते हुए दिखाई दिए थे।

6) विवेक ओबेरॉय

सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के किरदार निभाए है। सुरेश के बेटे का नाम विवेक ओबेरॉय है। उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में अपना करियर बनाया है।

7) सिद्धांत कपूर

शक्ति कपूर की गिनती बॉलीवुड के टॉप विलेंस में की जाती है। उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी बॉलीवुड में काम करते है।

उन्होंने हसीना पार्कर में दाऊद इब्राहिम की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म चेहरे में भी काम किया है।

Exit mobile version