Site icon Bollywood Masala

जानिए धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र सिंह के बारे में जिनकी शूटिंग के दौरान ही कर दी गई थी हत्या

पिछले सदी के हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कहे जाने वाले ‘धर्मेंद्र’ ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

आज भी फैंस के बीच उनकी काफी ज्यादा दीवानगी लोगो के बीच देखने को मिल जाती है।

धर्मेंद्र द्वार बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘हम भी तेरे दिल भी तेरा’ नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की गई थी। पर उनको लोकप्रियता फिल्म ‘शोले’ से ही लोगों को मिली थी।

पर आपमें से बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि, उनकी तरह उनके भाई ‘वीरेंद्र सिंह देवल’ भी फिल्म इंडस्ट्री के काफी बड़े सुपरस्टार हुआ करते थे।

आप जानकर हैरान हो जायेगे कि विरेंद्र सिंह को तो पंजाब फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा किंग भी कहा जाने लग गया था। पर उन्हीं दिनों ने किसी ने उनको गोली मारकर उनकी हत्या कर डाली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, धर्मेंद्र और वीरेंद्र सिंह दोनों द्वारा अपने करियर की शुरुआत एक साथ ही की गई थी।

धर्मेंद्र को बॉलीवुड की दुनिया का सबसे मशहूर कलाकार माना जाता था, तो वही वीरेंद्र पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सुपरस्टार हुआ करते थे।

वीरेंद्र ने अपने करियर में करीब 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और उनकी ज्यादातर फिल्में पर्दे पर सुपरहिट ही साबित हुई थी।

उनकी सफलता कुछ लोगो को रास नहीं आ रही थी और कुछ लोगो को उनसे जलन होने लग गई थी।

खैर जब वीरेंद्र सिंह ने अपने करियर में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू किया तब तो उनके दुश्मनों की संख्या और भी बढ़ गई थी, उनके द्वारा ‘खेल मुकद्दर का’ और ‘दो चेहरे’ जैसी फिल्मों में काम किया गया था।

यह दोनों ही फिल्में उस जमाने की सबसे हिट फिल्म कही जाती थी। पर इसी बीच वीरेंद्र सिंह के भी दुश्मन खूब बढ़ते चले गए।

जब उनके द्वारा 6 दिंसबर, 1988 को अपनी फिल्म ‘जट ते जमीन’ की शूटिंग की जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उन्हें मौका देख कर गोली मार दी और उनकी तत्काल मौत हो गई थी।

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि, उस दौरान पंजाब में आतंकवादियों के काफी ज्यादा हमला हुआ करते थे और किसी पर भी सरेआम गोली चला जाना, उस दौरान बहुत ही ज्यादा आम बात हुआ करती थी। पर इस बात में कितनी ज्यादा सच्चाई है इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

Exit mobile version