Site icon Bollywood Masala

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो 6 शर्मनाक पल जिसने पूरे इंटरनेट को झकझोर के रख दिया था…

कभी-कभी दर्शकों को हंसाने के चक्कर में होस्ट सीमा से आगे निकल जाते हैं। वो ये भी भूल जाते है कि उन्होंने क्या कहा है। कभी-कभी तो अजीबोगरीब बयान भी दे देते हैं।

बाद में इसके लिए उन्हें पछताना पड़ता हैं। ये मूमेंट लंबे समय में बेहद शर्मनाक हो जाते हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के कई अवार्ड फंक्शन्स के कुछ ऐसे मूमेंट के बारे में बताएंगे जो काफी शर्मनाक रहे है।

1. नेपोटिज्म का दबदबा

2017 से बॉलीवुड में नेपोटिज्म चर्चा का विषय बना हुआ है। करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन ने आईफा 2017 की मेजबानी के दौरान इसका मजाक उड़ाया।

वरुण जब ढिशूम के लिए अपना अवार्ड लेने आए, तो सैफ ने कहा, “आप अपने पापा की वजह से यहां हैं!” जिस पर वरुण धवन ने जवाब दिया, “और आप यहां अपनी मम्मी की वजह से हैं।” करण जौहर ने कहा, “मैं यहां अपने पापा की वजह से हूं।”

तीनों ने एक आवाज में कहा: “नेपोटिज्म रॉक्स”। वे सभी कंगना का मजाक उड़ाने लगे और इस बीच करण जौहर ने कहा, “कंगना ना ही बोले तो अच्छा है, वो बहुत बोलती है।”

2. आलिया भट्ट ने डांस परफॉर्मेंस के बीच गाया गाना

किसी ने सोचा कि आलिया भट्ट को हाई-इंटेंसिटी डांस परफॉर्मेंस के बीच में गाना गाना अच्छा रहेगा। हालांकि इसका रिजल्ट बेहद शर्मनाक था,आलिया को एहसास हुआ कि वह कितनी बुरी लग रही थी।

3. शाहरुख खान और रणबीर कपूर का “ऊ ला ला” पर डांस

यह शायद उन पलों में से एक है जिसे दोनों चाहेंगे कि आप भूल जाएं। हालाकि शाहरुख खान अपनी बुद्धि, स्किल्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके लिए यह एक ऐसा प्रदर्शन है जो सही नहीं रहा।

2012 के फिल्मफेयर पुरस्कारों की मेजबानी करते हुए, शाहरुख और रणबीर लड़की बने।

सिल्क स्मिता के रूप में रणबीर कपूर नजर आये उन्होंने अपना नाम लेदर लक्ष्मी रखा और शाहरुख ने चिकनी चमेली के किरदार में नजर आये और उन्होंने अपना नाम शिफॉन चमेली रखा।

उन्होंने सिनेमा में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई न करने के महत्व के बारे में बात करते हुए पोल डांस भी किया। यह दृश्य न केवल शर्मनाक बल्कि काफी खराब भी था।

4. फिजेट स्पिनरों के साथ डांस करते दिखाई दिए सलमान खान

Salman Khan Performance at IIFA 2017 HD

उन्होंने रोलिंग ऑन फ्लोर स्टेप किया, जबकि बैकग्राउंड डांसर्स ने फिजेट स्पिनरों के बड़े कटआउट पहना रखे थे। क्या वे केवल यह कह रहे हैं कि सलमान खान एक फिजेट स्पिनर हैं?

5. “सॉरी रुकावट पैदा ना करें

साजिद खान और फराह खान ने आशुतोष गोवारिकर को स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में काफी नाराज कर दिया था। साजिद और फराह ने उनका मजाक उड़ाया था।

Ashutosh Gowarikar argument with Sajid Khan full cut

फिल्म निर्माता ने ओवरऑल स्क्रीन अवार्ड शो के स्टैंडर्ड्स के बारे में चर्चा की। उन्होंने साजिद खान से कहा कि एक कलाकार, अभिनेता और निर्देशक को एक अवार्ड्स समारोह में मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए।

6. नील नितिन मुकेश बनाम शाहरुख और सैफ

शाहरुख खान और सैफअली खान द्वारा होस्ट किया गया फिल्मफेयर अवार्ड सबसे अच्छा और मजेदार था। यह जोड़ी बेदाग कॉमिक टाइमिंग वाले अभिनेता के रूप में मशहूर है। हालांकि, उनका एक हिस्सा ठीक से नहीं गया।

Neil Nitin Mukesh insults Shahrukh Khan in Filmfare Awards

उन्होंने नील नितिन मुकेश के नाम की लंबाई का मजाक उड़ाया। उनका नाम उनके पिता और दादा के पहले नामों का मिश्रण है। इसलिए, मजाक नील नितिन मुकेश को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने दिग्गज जोड़ी को “चुप रहने” के लिए भी कहा।

Exit mobile version