Site icon Bollywood Masala

अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक ये 5 बॉलीवुड अभिनेता मचा चुके हैं,भोजपुरी फिल्मों में धमाल

अपने देश भारत में जब कभी फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाती है तो लोगों को बस दो ही इंडस्ट्री याद आती है पहला बॉलीवुड और दूसरा साउथ इंडस्ट्री।

इन सबके अलावा अपने देश में एक और फिल्म इंडस्ट्री है जो कि बहुत ही ज्यादा मशहूर है और उसका फैन बेस भी काफी ज्यादा बड़ा है।

Read More: ए आर रहमान से लेकर धर्मेंद्र तक, इन बड़ी हस्तियों ने हिंदू धर्म छोड़ अपना लिया इस्लाम धर्म

जी हां आज हम बात करने जा रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की। भोजपुरी फिल्मों का क्रेज यूपी-बिहार के लोगों में बहुत ही ज्यादा अधिक होता है। यहां के लोग ही इन फिल्मों को देखना बहुत ज्यादा पसंद करते है।

इस इंडस्ट्री के सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों का अपना अलग ही फैंस बेस होता है और कमाई के मामले में बड़े बड़े एक्टर्स को टक्कर देते है।

पर आज हम भोजपुरी के अभिनेताओं के बारे में बात ना करके उन बॉलीवुड अभिनेताओ की बात करेंगे जो की इस इंडस्ट्री में काम करके खूब नाम कमा चुके हैं।

धर्मेंद्र

भोजपुरी की जानी फिल्म देस परदेस में कई सारे बॉलीवुड चेहरे दिखाई दिए थे। एक्टर धर्मेंद्र द्वारा इस फिल्म में लीड रोल निभाया गया था।

इस फिल्म में उनके अलावा कादर खान और रति अग्निहोत्री भी काम करते हुए दिखाई दिए थे। इस पूरी फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक विमल कुमार द्वारा ही किया गया था।

अजय देवगन

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी फिल्म धरती कहे पुकार के से सुपरस्टार अजय देवगन द्वारा भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू किया गया था।

इस फ़िल्म में वह एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में दिखाई दिए थे।इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी भी दिखाई दिए थे।

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के एक जमाने के एक्शन किंग कहे जाने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी एक जानी मानी भोजपुरी फिल्म में काम करते हुए देखे जा चुके हैं।

उनके द्वारा भोले शंकर नाम की एक भोजपुरी फिल्म में काम किया गया था। फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक पंकज शुक्ल द्वारा किया गया था।

अमिताभ बच्चन

इस सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी कई सारी भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने गंगा, गंगोत्री, और गंगा देवी नाम की कई सारी भोजपुरी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।

Exit mobile version