Site icon Bollywood Masala

हॉलीवुड और वेब सीरीज में नाम करने के बाद भी ये 5 स्टार्स आज भी हैं बॉलीवुड में काम के मोहताज

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है। जिनकी बॉलीवुड में एंट्री काफी शानदार होती है। उन्हें चुनिंदा फिल्मों के बाद ही बड़ी कामयाबी मिल जाती है।

इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद ही बाजजूद को किसी न किसी वजह से बॉलीवुड की फिल्मों से दूरी बना लेते है।

ये इतने मंझे हुए अभिनेता होते है ये किसी भी किरदार में बेहद आसान से खुद को ढाल लेते है।

वही दर्शक भी इन्हे बड़े पर्दे पर काफी पसंद करते है। तो चलिए आज हम कुछ ऐसे ही जबरदस्त अभिनय करने वाले अभिनेताओं के बारे में जानते है।

1. अभय देओल

अभय देओल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। इन्होंने अपने अभिनय के बल पर खुद को अभिनेता के तौर पर स्थापित किया।

इनकी कुछ फिल्मों का जिक्र करे तो सोचा ना था, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और देव डी जैसी बड़ी फिल्मे है।

इन्हे आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म वेल्ले में देखा गया। दर्शक आज भी इन्हे बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते है।

2. माही गिल

माही गिल एक बेहद टैलेंट अभिनेत्रियों में से एक है इनको फिल्म डी और गुलाल में देखा गया। इनके फिल्मों से ये अभिनय की दुनिया में छा गई।

लेकिन इसके बाद इनको अपने मन के मुताबिक किरदार न मिल पाने की वजह से फिल्मे करना छोड़ दिया।

इन्होंने सलमान की फिल्म दबंग में सपोर्टिंग रोल निभाया था। माही को आखिरी बार 2020 में आयी फिल्म दूरदर्शन में देखा गया।

3. रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणदीप हुड्डा के अभिनय से तो आप परिचित होगे। इन्होंने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जन्नत 2, कॉकटेल, जिस्म 2, हाईवे, किक और सुल्तान जैसी चुनिंदा फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है।

इतनी फिल्मों को करने के बावजूद उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली, जिसकी वो चाहत रखते थे। नतीजा धीरे- धीरे से फिल्मों से गायब हो गए। रणदीप की आखिरी फिल्म 2021 की राधे थी।

4. शीबा चड्ढा

शीबा चड्ढा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। इन्होंने बॉलीवुड में गिनी चुनी फिल्मों में काम किया, जिनमे दम लगा के हईशा, लक बाय चांस, पगलैट या बधाई दो हो। जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।

इतनी होनहार अभिनेत्री होने के बाद भी उन्हें फिल्मों में ,वो मुकाम नही मिला। जिसका ख्वाब वो फिल्मों में कदम रखने के दौरान देखा था।

5. रणवीर शौरी

रणवीर शौरी की गिनती आज के जेनरेशन के अभिनेता के रूप में होती है। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मे की है।

जिसमे चुनिंदा का जिक्र करे तो प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लिमिटेड, भेजा फ्राई, सिंह इज किंग जैसी बड़ी फिल्में शामिल है।

इनकी अपकमिंग फिल्म का जिक्र करे, तो इनमे मुंबईकर और टाइगर 3 जैसी फिल्में पाइपलाइन में है।

Exit mobile version