• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, May 6, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए आज किस हाल में हैं तिरंगा फिल्म में नाना पाटेकर के ख्यालों में आने वाली हीरोइन

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 18, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म तिरंगा दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में दो दिग्गज अभिनेता राजकुमार और नाना पाटेकर नजर आए थे।

1993 की इस फिल्म में अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर तो आपको याद होगी। फिल्म में इन्होंने ईमानदार और गुस्सैल पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजीराव वाघले यानी की नाना पाटेकर की लेडी लव की भूमिका में नजर आई थी।

फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार थे।फिल्म की कहानी देशभक्ति के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म की स्टार कास्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

वहीं इस फिल्म में नाना की हीरोइन का किरदार वर्षा उसगांवकर ने निभाया था। उम्दा अदाकारी के जरिए ये दर्शको के दिल में बस गई।

90 के दशक की अभिनेत्रियों में वर्षा का नाम भी दर्ज है। अभिनेत्री का जन्म 28 फरवरी 1965 को गोवा के एक कोंकणी परिवार में हुआ था।

इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी से नहीं बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म गम्मत जम्मत से की थी।

ये फिल्म तकरीबन 1987 में रिलीज हुई थी। उसके बाद अभिनेत्री ने छोटे पर्दे के बड़े शो महाभारत में अभिनय किया। इस सीरियल में इन्होंने उत्तरा का रोल निभाया था।

वर्षा ने साल 1991 में रिलीज फिल्म ‘ दूध का कर्ज़’ से हिंदी सिनेमा में एंट्री ली थी। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ियों के खिलाड़ी और फिल्म’ हत्या’ में नजर आई थी।

अभिनेत्री बॉलीवुड के कई बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी है।जिनमें रजनीकांत से लेकर नाना पाटेकर तक शामिल है।

इनकी चुनिंदा फिल्मों का जिक्र करें तो इनमें हनीमून ,साथी ,शिकारी, इंसानियत देवता ,मुकदमा ,तिरंगा के अलावा चेहरा जैसी कई सारी बड़ी फिल्में शामिल है।

बॉलीवुड में इतने लंबे समय तक काम करने के बाद भी ये खुद को बॉलीवुड में एक अभिनेत्री के तौर पर स्थापित न कर सकी।

वही अभिनेत्री की निजी जिंदगी का जिक्र करें तो इन्होंने जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर रवि शंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी की थी।

इसके बाद वो लंबे समय तक चर्चा में छाई रही क्योंकि उनके ससुर ने उन्हें और उनके पति को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था।

ऐसा सुनने में आता है कि 2002 में जब वर्षा के पति अजय शर्मा के पिता रविशंकर शर्मा का निधन हो गया तो अजय की बहनों ने अभिनेत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूरी संपत्ति कब्जे में ले ली है।

वही बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि रवि शर्मा ने अजय और वर्षा को अपनी वसीयत का हिस्सा ही नहीं बनाया था।

और पूरी प्रॉपर्टी अपनी बेटियों के नाम लिख दिया है। रविशंकर ने अपनी वसीयत मैंने लिखा था कि बेटा – बहु ने उनकी कभी कोई मदद नहीं की और ना ही कभी उनकी किसी तरह से देखभाल की है।

इसलिए वो अपने निधन के बाद बेटे बहू को अपनी संपत्ति से कोई संपत्ति का कोई हिस्सा नहीं देंगे।

फिलहाल अभिनेत्री बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए है। फैंस से वो सोशल मीडिया के सहारे जुड़ी हुई है। अभिनेत्री आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डालती रहती है।

Tags: Bollywood and TVEntertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra