• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, March 25, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए आज किस हाल में है “पापा कहते हैं” फिल्म की नकचड़ी हीरोइन मयूरी कांगो

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

मयूरी कांगो काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 1996 में आई धमाकेदार फिल्म पापा कहते हैं में मयूरी कांगो ने किरदार निभाया था और उनकी अदाकारी को देखकर हर कोई पूरी तरह चकाचौंध हो गया था।

मयूरी कांगो द्वारा साल 1995 में नसीम नाम की एक फिल्म से डेब्यू किया गया था और आखिरी बार उनको एक तेलुगू फिल्म वामसी में देखा गया था उसके बाद से यह कभी भी फिल्मों में नहीं दिखाई दी थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब हाथ आजमाया तो उनके हाथ सफलता नहीं लगी, इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को ही अपना करियर बना लिया और आज वह गूगल इंडिया कंपनी के बड़े पद पर काम कर रही हैं।

इसके अलावा मयूरी कांगो द्वारा टीवी सीरियल थोड़ी खुशी थोड़ी गम, किटी पार्टी जैसे सीरियल्स में भी अपना हाथ आजमाया गया था। लेकिन वह छोटे पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

खैर जब इनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता हाथ ना लगी तो इन्होंने एक जाने-माने दिग्गज बिजनेसमैन आदित्य ढिल्लन के साथ शादी 2003 में रचा ली और अपना परिवार बसा लिया।

जब मयूरी कांगो 12वीं की क्लास में थी तभी उनको नसीम फिल्म ऑफर हो गई थी। खैर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तो नहीं चली थीी।

लेकिन इस फिल्म ने मयूरी कांगो को काफी ज्यादा लोकप्रियता दे दी थी और महेश भट्ट ने उनको अपनी आने वाली फिल्म पापा कहते हैं के लिए साइन कर लिया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हुई थी।

मयूरी कांगो के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि मयूरी कांगो द्वारा अपने बॉलीवुड करियर में 16 से ज्यादा फिल्में साइन की गई थी और उसमें काम भी किया गया था लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में कभी रिलीज ही नहीं हो पाई थी।

मयूरी पति के साथ शादी करके अमेरिका शिफ्ट हो गईं थी और यहीं से अभिनेत्री द्वारा मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया गया था।

बाद में साल 2004 से 2012 तक उन्होंने अमेरिका में ही एक जानी मानी कंपनी में जॉब की थी। साल 2011 में मयूरी को मां बनने का मौका मिला। उनका एक बेटा है जिसका नाम कियान है। मयूरी के मुताबिक, 2013 में वह इंडिया में आकर शिफ्ट हो गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayuri Kango (@mayuri_kango)

मयूरी द्वारा इंडिया शिफ्ट हो जाने के बाद फ्रेंच एडवर्टाइजिंग पब्लिसिस ग्रुप की कंपनी Performix में काफी समय तक काम किया गया था।

यहां पर मयूरी मैनेजिंग डायरेक्टर जैसे बड़े पद पर ही काम कर रही थीं। साल 2019 में उन्हें एक बहुत ही बड़ा मौका हाथ लगा और उन्हें गूगल इंडिया से जुड़ने का मौका मिला।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra