Site icon Bollywood Masala

जब 10वीं में अमेरिकी बॉयफ्रेंड से प्रियंका चोपड़ा बनाने वाली थी अतरंगी संबंध, मौसी ने पकड़ा रंगे हाथ

कई लोगों का कहना है कि पहला किस हमेशा यादगार होता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रियंका चोपड़ा जब अपना पहला किस मात्र 14 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड बॉब के साथ करने वाली थी।

दोनों क्लासमेट थे और बॉब पीसी की ओर इतना आकर्षित हुए कि उन्होंने एक बार सोने की चेन गिफ्ट कर दी। बॉब पढ़ाई में काफी होशियार थे और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे।

सब कुछ अच्छा था क्योंकि दोनों दिन-ब-दिन करीब आते गए जब तक कि प्रियंका की मौसी इस प्रेम कहानी को खत्म करने के लिए बीच में नहीं आयी।

हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब अनफिनिश्ड में प्रियंका ने अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है कि कैसे एक दिन उनकी मौसी ने उन दोनों को घर में देखा और उनकी माँ से शिकायत की।

एक दिन उनकी मौसी घर में नहीं थी तो उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने बॉब को अपने घर बुलाया था। यह वह दिन था जब मुझे लगा कि अब जिंदगी में पहली बार किसी लड़के को किस करुँगी।

वो पहली बार किसी को किस करने ही वाली थी कि उससे पहले ही उनकी मौसी वहां पहुंच गयी और इस वजह से उन्होंने बॉब को अलमारी में छिपा दिया था।

जब प्रियंका की किरण मौसी कमरे में दाखिल हुईं तो उन्हें बॉब के परफ्यूम की खुशबू आ गई। उन्होंने प्रियंका से अलमारी खोलने को कहा तब इस चीज पर प्रियंका ने अपनी किताब में बताया कि, “मैं इतनी बुरी तरह से कांप रही थी कि मैं मुश्किल से खड़ी होकर अलमारी तक गयी थी।

मैंने अपनी मौसी को इतना गुस्से में कभी नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और एक लड़का बाहर आया।” प्रियंका की मौसी ने इसके बाद गुस्से में तुरंत उनकी मां मधु चोपड़ा को कॉल करके इस सारी घटना के बारे में बता दिया।

प्रियंका की मां ने उनकी मौसी की बात पर कोई खास नाराजगी नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि प्रियंका पकड़ी गईं।

मधु चोपड़ा के इस रवैये से प्रियंका की मौसी काफी गुस्सा हो गयी थी और उन्होंने प्रियंका को उनके मामा के पास मैसाचुसेट्स भेज दिया था। हालांकि प्रियंका तब भी ईमेल और लेटर्स के जरिए बॉब के साथ बात करती रहती थी।

प्रियंका के मामा को जब पता चला की कि वह घर के कंप्यूटर से बॉब को ईमेल भेजती हैं। इसके बाद वो स्कूल की लाइब्रेरी से बॉब को ईमेल भेजा करती थी।

हालांकि कुछ दिनों बाद ही प्रियंका को जब पता चला कि बॉब उनकी बेस्ट फ्रेंड को ही डेट करना शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रियंका को बहुत दुख पहुंचा और उन्होंने बॉब से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

Exit mobile version