Site icon Bollywood Masala

देखिए अब कितनी बदल गयी है फ़िल्म ‘चक दे! इंडिया’ की कोमल चौटाला, फोटो हो रही हैं वायरल

चक दे इंडिया फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में की जाती है। साल 2007 में आयी यह फिल्म महिला हॉकी टीम पर बनी थी।

इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में नजर आये थे। फिल्म की स्टोरी और गानों को लोगों भरपूर प्यार दिया था। यही कारण था कि फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई थी।

इस फिल्म में हरियाणा की एक नटखट सी दिखाई देने वाली हॉकी खिलाड़ी कोमल चौटाला ने अपने शानदार अभिनय से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

इस फिल्म में कोमल का किरदार निभाने वाली वाली अभिनेत्री का असली नाम चित्राशी रावत है। चित्राशी के लुक में आज काफी बदलाव आ गया है।

फिल्म में मस्करी और बड़बोली चित्राशी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है। चित्राशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है।

अब हाल ही में उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में उन्होंने मस्टर्ड टाइगर प्रिंट टॉप और ब्लैक जींस पहन रखी है। जो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है। उनकी इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

चित्राशी रावत के करियर की बात की जाए तो उन्होंने चक दे! इंडिया’ फिल्म के लिए जबलपुर में ऑडिशन दिया था। उसके बाद उन्हें फिल्म में कोमल चौटाला नाम की एक महिला हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाया था। सभी जानते है कि चक दे! इंडिया बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।

इसके बाद चित्राशी 2008 में आई एक और सुपर हिट फिल्म फैशन में काम करती हुई नजर आयी थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था।

इसके अलावा चित्राशी 2009 में सुपरस्टार संजय दत्त, इमरान खान, श्रुति हसन, मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म ‘लक’ में काम करती हुई नजर आयी थी। चित्राशी ये दूरियां, तेरे नाल लव हो गया, प्रेम माई, ब्लैक होम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

चित्राशी साल 2015 में आखिरी बार बड़े परदे पर हो गया दिमाग का दही नाम की फिल्म में नजर आयी थी।

Exit mobile version