Site icon Bollywood Masala

स्वरा भास्कर से लेकर ऋचा चड्ढा तक, बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां रोज होती हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल

बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने खूबसूरती और अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है।

सोशल मीडिया पर इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के करोड़ों फैन्स है। जो उनके हर एक पोस्ट को लाइक और कमेंट करने में लगे रहते है।

हालांकि कुछ फ्लॉप अभिनेत्रियों को उनके बयान के चलते सोशल मीडिया जाना जाता है। वे लाइमलाइट के लिए उल्टे सीधे बयान देती रहती हैं और काफी ट्रोल भी किया जाता है।

मगर स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्रियां चुप नहीं बैठती है क्योकि इन्ही बयानों से उनका घर चलता है और फ्री की पब्लिसिटी भी मिलती रहती है।

इनमें अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर अपनी हाजिर जवाबी के लिए बहुत मशहूर है और देश के हर मुद्दे पर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती है।

तो आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो हमेशा ट्रोल होती रहती हैं

1. कंगना रनौत

बॉलीवुड में कंगना रनौत को क्वीन कहा जाता है। कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे बयान दे देती है जिससे लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लग जाते है लेकिन ट्रोलिंग का असर अभिनेत्री पर बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता।

वो अपने बेबाक जवाब से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती रहती है। इसी चक्कर में उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

कंगना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो आखिरी बार बड़े परदे पर थलाइवी फिल्म में काम करती हुई नजर आयी थी।

यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता के ऊपर बनायी गयी थी। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया था। आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो धाकाड, तेजस और सीता में काम कर रही है।

2. स्वरा भास्कर

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक ऐसी फ्लॉप अभिनेत्री है जो आए दिन अपने अभिनय से ज्यादा अपने ट्विट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

स्वरा को उनके हर एक पोस्ट के लिए अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। स्वरा आखिरी बार बड़े परदे पर वीरे दी वेडिंग में काम करती हुई नजर आयी थी।

यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फ़िल्म औसत रही थी।

इसके अलावा वो जहान चार यार में काम कर रही है यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आयी है।

3 . ऋचा चड्ढा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। ऋचा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती है।

इसी चक्कर में उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और कई बार उनके पास जवाब नहीं होता तो वो उन ट्वीट्स को देख कर आंखे बंद कर लेती हैं।

ऋचा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो अभी तो पार्टी शुरू हुई है, फुकरे 3 में काम कर रही है। ये फिल्म में इसी साल रिलीज होंगी लेकिन अभी तक इनकी रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गयी है।

Exit mobile version