• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, July 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

मनोज बाजपेयी, ऋषि कपूर सहित ये 5 अभिनेता फिल्मों में गे का किरदार निभाते हुए आये है नजर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में किसी भी अभिनेता के लिए अपनी पहचान बनाना बहुत बड़ी बहुत होती है। बॉलीवुड में सफल होने के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत करते है। तब जाकर कुछ अभिनेता सफल हो पाते है।

ये अभिनेता ऑडियंस को खुश करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाने से भी पीछे नहीं हटते है। तो आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने फिल्मों में ‘गे’ का किरदार निभाया है।

1. आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली है। आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्म में अलग तरह का किरदार निभाते हुए दिखाई देते है। उनके द्वारा निभाया गया हर किरदार लोगों को बहुत पसंद आता है।

डेब्यू फिल्म विकी डोनर से लेकर ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में आयुष्मान ने हर बार अपने नए किरदार से सभी को चौंका दिया है। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान एक ‘गे’ का किरदार निभाया हुए नजर आये थे। यह फिल्म शुभ मंगल सावधान की सीक्वल थी।

आयुष्मान ने इस फिल्म बहुत शानदार अभिनय किया था। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था।

2. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार किसी जान पहचान के मोहताज नहीं है। 54 साल के अक्षय कुमार इस उम्र में भी युवा अभिनेताओं को टक्कर देते है। उनकी फिटनेस और उनकी दमदार अभिनय का हर कोई दीवाना है।

अक्षय ने भी अपने इतने लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए है। उन्होंने कभी देशभक्त, कभी एक्शन हीरो तो कभी रोमांटिक हीरो, उन्होंने हर तरह का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है और दर्शकों की तारीफें बटोरी है।

फिल्म ढिशुम में अक्षय कुमार ने गे का रोल अदा किया था जिसे दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था लेकिन अक्षय कुमार ने गे बनकर हर किसी को हैरान कर दिया था।

3. मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में की जाती है। नेशनल अवार्ड विनर मनोज बाजपेयी अपने अभिनय से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाते है।

वो हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाते है और वो परदे पर साफ दिखाई दे जाता है।

मल्टी टैलेंटेड अभिनेता मनोज बाजपेयी भी गे का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए। उन्होंने फिल्म अलीगढ़ में एक गे प्रोफेसर का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनका नाम श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस था।

उनके इस अभिनय की तारीफ दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने की थी। हर किसी को हैरान कर दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये फिल्म उत्तर प्रदेश के एक विश्वविद्यालय की एक सच्ची घटना पर बनाई गयी है।

4. अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम

अभिषेक बच्चन और जॉन इब्राहिम दोनों ही प्रतिभाशाली अभिनेता है और इस बात में कोई शक नहीं है। दोनों ने ही अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है।

इन दोनों अभिनेताओं ने साल 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ में गे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।

5. ऋषि कपूर

स्वर्गीय ऋषि कपूर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना देते थे। ऋषि कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है।

साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वो एक गे प्रिंसिपल योगेंद्र वशिष्ठ का किरदार निभाते हुए नजर आये थे।

ये फिल्म हिट हो गयी थी। इस फिल्म में वो अपने स्पोर्ट्स टीचर को लुभाते हुए दिखाई दिए थे। ऋषि कपूर ने गे का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra