Site icon Bollywood Masala

5 भारतीय फिल्में जिन्हें यूक्रेन में किया गया था शूट, कुछ रही थी ब्लॉकबस्टर

इस समय रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (रूस-यूक्रेन युद्ध) को लेकर पूरी दुनिया घबराई हुई है और इस जंग से जुड़ी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यूक्रेन में इस समय तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के कारण हर तरफ दहशत का माहौल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन न सिर्फ युद्ध के लिए बल्कि फिल्म शूटिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय रहा है।

कई भारतीय फिल्मों की शूटिंग यूक्रेन में हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं किन-किन फिल्मों की शूटिंग यूक्रेन में हुई है।

1. आरआरआर

पिछले साल अगस्त में, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहीं पर हुई थी। इस फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट भी काम करते हुए नजर आएंगे। महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट काफी बार पोस्टपोन हो चुकी हैं। अब यह फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज की जाएगी।

2. 99 सांग्स

इसी फिल्म को ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने लिखा और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म की शूटिंग भी यूक्रेन में हुई थी।

इस फिल्म में एहन भट, एडिल्सी वर्गास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को विश्वेश कृष्णमूर्ति ने डायरेक्ट किया था। यह 19 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी।

3. रोबोट 2.0

साउथ के सबसे सुपरस्टार रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ का एक गाना यूक्रेन में शूट हुआ था। रोजा कधल गाने को एआर रहमान द्वारा कंपोज किया गया था।

इस गानें में यूक्रेन की खूबसूरत की झलक दिखाई थी। यह फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज हुई थी।

4. देव

साउथ की रोमांटिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘देव’ 2019 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर राज रविशंकर हैं।

फिल्म में रकुलप्रीत सिंह, प्रकाश राज और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में में नजर आये थे।

फिल्म की शूटिंग चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई, पुणे, कुल्लू, मनाली, गुलमर्ग और यूक्रेन समेत कई जगहों पर की गयी थी। यूक्रेन में 2018 में शूटिंग खत्म हुई थी।

5. विनर

2017 की तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म विनर की शूटिंग भी यूक्रेन में की गयी थी। मेकर्स ने इस फिल्म के तीन गानों की शूटिंग वहां की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार शूटिंग के दौरान वहां का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था।

फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनी ने यह दावा कर चुके हैं कि यह यूक्रेन में शूट होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका साई धर्म तेज, रकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू ने निभाई थी।

Exit mobile version