Site icon Bollywood Masala

बूढ़े हो चुके बॉलीवुड के 7 दिग्गज अभिनेता जो फिटनेस की वजह से दिखते हैं 20 साल छोटे

आज के समय में अगर युवा सबसे ज्यादा किसी से प्रभावित होते है तो वो बॉलीवुड अभिनेताओं से होते है और उन्ही को फॉलो करते है।

वर्तमान समय में बॉलीवुड में फिटनेस और बॉडी को लेकर अभिनेता ज्यादा ध्यान दिया करते है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे जिन्हे आप देख कर अंदाजा नहीं लगा पाएंगे की इनकी उम्र इतनी ज्यादा होगी। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है।

1.) अनिल कपूर

 

अनिल कपूर की फिटनेस के बारे में हर कोई अच्छे से जानता है। अगर आज वो किसी युवा कलाकार के साथ खड़े हो जाएंगे तो आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे

अनिल ने अपनी फिटनेस को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मीठा बिल्कुल छोड़ दिया है और यहीं कारण है की वो इतने स्वस्थ रहते है। अनिल कपूर की उम्र 65 साल की है।

2.) सुनील शेट्टी

 

अभिनेता सुनील शेट्टी 60 साल के हो चुके है और फिटनेस के मामलें में युवा अभिनेताओं को प्रेरणा देते हैं। सुनील शेट्टी ने जिस तरह सालों से खुद को मेंटेन कर रखा वो काबिलेतारीफ है ।

3.) सनी देओल

सनी देओल की उम्र इस समय 65 साल की है लेकिन आज भी उनकी फिटनेस को देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सनी देओल फिटनेस मेंटेन रखने के लिए अपने खान-पान पर काफी ध्यान देते है।

4.) जैकी श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ को सब अच्छे से जानते है की वे कितने हैंडसम और फिट रहते है।जैकी 65 साल के हो चुके हैं।

फिटनेस के मामले में वह टाइगर को टक्कर देते हुए नजर आते है। जैकी श्रॉफ नियमित रूप से एक्ससरसाइज करते है और आज के युवाओं को प्रेरित करते है।

5.) अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर की उम्र इस समय 66 साल की है और 7 मार्च को वो 67 साल के हो जाएंगे। वो अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित करते है।अपनी वर्कआउट के वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

6.) पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर की फिटनेस और उनकी बॉडी किसी बॉडी बिल्डर से कम नही लगती है।

अपनी इस बॉडी और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए पुनीत इस्सर आज भी घंटो जिम करते है। पुनीत इस्सर अब 62 साल के है लेकिन लगते नहीं है।

7.) धर्मेन्द्र

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र 86 साल के हो चुके हैं। धर्मेंद्र जी के फिटनेस की काफी तारीफ की जाती है।

वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।

Exit mobile version