Site icon Bollywood Masala

अभिनेत्री याशिका आनंद ने मिया खलीफा से तुलना करने वाले फैन को दिया करारा जवाब

अभिनेत्री याशिका आनंद को बहुत ही कम लोग जानते होंगे वो साउथ फिल्मों में सक्रिय है। याशिका साउथ सिनेमा में जाना पहचाना नाम है। उन्होंने तमिल फिल्म इरुत्तु अरायिल मुराट्टू कुथु से अपना डेब्यू किया था।

वो बिग बॉस तमिल सीजन 2 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बिग बॉस तमिल को होस्ट कमल हासन करते है। इन सब के बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने ट्रोलर्स को भी करार जवाब देने से बिल्कुल भी नहीं कतराती है।

इसके अलावा याशिका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और विडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है। हालांकि, वह अपनी तस्वीरों पर कोई अपशब्द को सहन नहीं करती है और अश्लील कमेंट करने वाले लोगों की जमकर क्लास लेती है।

हाल ही याशिका ने संयुक्त अरब अमीरात में बुर्ज खलीफा के पास खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो काफी खूबसूरत लग रही है। कई फैंस उनकी इस तस्वीर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है।

वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने उनकी तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट करके उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। अभिनेत्री ने इन लोगों को नजरअंदाज ना करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया।

दरअसल एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी तुलना मिया खलीफा और सनी लियोन से कर दी। ये कमेंट यशिका को बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने उस यूजर को जमकर लताड़ा।

अभिनेत्री तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सफल शुमार है। वो अक्सर अपनी बेबाक अंदाज के कारण खबरों में बनी रहती है। वो फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के खिलाफ भी आवाज उठा चुकी हैं। वो आखिरी बार बड़े परदे पर ज़ोंबी फिल्म में नजर आयी थी।

उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाये तो वो राजा भीमा, आर23 क्रिमिनल्स डायरी, इवान थान उथमान जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

इसके अलावा वो कनेक्शन सीजन 2, माया और जोड़ी सीजन 10: फन अनलिमिटेड जैसे टीवी शोज में भी काम करती हुई नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version