Site icon Bollywood Masala

वीडियो : 40 की उम्र में ‘अंगूरी भाभी’ उर्फ ​​शुभांगी अत्रे ने दिखाया अपना बो*ल्ड अंदाज, देखें तस्वीरें

छोटे परदे की जानी मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने आज लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हर घर में लोग उन्हें अंगूरी भाभी के नाम से पहचानते है।

वो सुपरहिट टीवी शो ‘भाभी जी घर में हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही दर्शक बहुत पसंद कर रहे है।

शुभांगी शो में हमेशा साड़ी या लहंगा पहने एक साधारण गांव की महिला के किरदार में दिखाई देती है जिससे हर कोई प्यार करने लग जाता है।

हालांकि, पर्दे पर हमेशा सूट और साड़ी में नजर आने वाली शुभांगी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। इसकी एक झलक अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में देखने को मिलती है।

अब एक बार फिर शुभांगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ,इसमें वह काफी फनी अंदाज में नजर आ रही है। खासकर एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस उनके फैंस को थोड़ा हैरान कर रहा है।

एक्ट्रेस यहां शर्ट स्टाइल टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में शुभांगी अपने बालों को लहराकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। बैकग्राउंड में ‘चले जैसे हवाए’ गाना सुनाई दे रहा है।

इसके साथ उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘आज का दिन बालों के लिए बहुत अच्छा है।’ यहां उनका अलग लुक देखने को मिल रहा है।

शुभांगी को इस तरह देखकर उनके फैंस भी खुश है और उनका ये अवतार देखकर थोड़ा हैरान भी हो गए है।

गौर करने वाली बात है कि शुभांगी के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डालें तो वह अपने ज्यादातर पोस्ट में ऐसे ही बोल्ड अवतार में नजर आती हैं। 40 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा है।

अक्सर लोग उनकी फिटनेस देखकर काफी प्रेरित होते है। शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने पास एमबीए कर रखा है।

एक्ट्रेस के टीवी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2007 में कसौटी जिंदगी की नाम के सीरियल से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो उसी साल कस्तूरी नाम के सीरियल में काम करती हुई नजर आयी।

इसके अलावा उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, दो हंसो का जोड़ा, हवन, चिड़िया घर, अधूरी कहानी हमारी, गुलमोहर ग्रांड और स्टोरीज बाय रविंद्रनाथ टैगोर में काम किया है।

शुभांगी जलवा फोर 2 का 1, बिग बॉस 5 जैसी रियलिटी शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2000 में पीयूष पुरी से शादी कर ली थी।

इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है। शुभांगी बॉलीवुड एक्टर सलमान खां की बहुत बड़ी फैन है।

Exit mobile version