Site icon Bollywood Masala

शार्क टैंक इंडिया के सभी जजों के लाइफ पार्टनर्स के बारे में जानिए

रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को दर्शक अपना भरपूर प्यार दे रहे है। हम सभी को अच्छे से पता है कि शो में दिखाई देने वाले जज इस समय बिजनेस के बड़े दिग्गज है।

हालांकि लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा नहीं पता है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको शो के सभी शार्क्स के लाइफ पार्टनर्स बारे में बताएंगे।

1) आंचल कुमार- अनुपम मित्तल

शादी डॉट कॉम के को-फाउंडर अनुपम मित्तल मशहूर मॉडल और अभिनेत्री आंचल कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिले थे।

जिसके बाद 7 सालों तक एक –दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। आंचल कुमार बिग बॉस 4 में प्रतियोगी के तौर पर नजर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लफमास्टर और फैशन मूवी में कैमियो रोल किया है।

2) माधुरी जैन ग्रोवर- अशनीर ग्रोवर

भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले जज है। उन्होंने माधुरी जैन से शादी रचाई है जोकि भारतपे में ग्रुप हेड- कण्ट्रोल है। इन दोनों के दो बच्चे भी है।

3) अमन गुप्ता- प्रिया डागर

बोट के को-फाउंडर अमन गुप्ता साल 2008 में प्रिया डागर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वर्तमान में ये दोनों दो बेटियों के माता-पिता है। दोनों बेटियों का नाम उन्होंने मिया और अदा रखा है।

4) विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर हैं और उन्होंने कौशिक मुखर्जी से 2011 में शादी की थी जोकि खुद भी शुगर कॉस्मेटिक्स के को-फाउंडर और सीईओ हैं। इस कपल के दो बच्चें है।

5) गज़ल अलघ और वरुण अलघ

गज़ल अलघ और वरुण अलघ ने 2011 में शादी की थी। दोनों ही मामाअर्थ के को-फाउंडर है। गज़ल और वरुण का एक प्यारा सा बेटा भी है और बहुत जल्द दूसरा बच्चा भी आने वाला है।

6) नमिता थापर और विकास थापर

नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं उनके पति विकास थापर भी कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात है। इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम उन्होंने जय और वीरू रखा है।

7) पीयूष बंसल और निधि मित्तल

लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल ने निधि मित्तल के साथ सात फेरे लिए थे। निधि वर्तमान में लेंसकार्ट की अध्यक्ष होने के अलावा बूस्टनेट की फाउंडर भी है।

Exit mobile version