Site icon Bollywood Masala

जानिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला राजा??

1952 में ब्रिटेन देश के राजा किंग जॉर्ज पंचम की मौत हो जाने के बाद से ही राजघराने की बागडोर उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ के पास चली गई थी।

महारानी एलिजाबेथ के बाद इस राजघराने की गद्दी के लिए करीब 22 सदस्य लोग उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

ब्रिटिश राजघराने की वरिष्ठ सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन हो जाने के बाद (गुरुवार, 08 सितंबर, 2022) से पूरा ब्रिटेन शोक की लहर में डूब चुका है।

साल 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से शादी रचाई गई थी। बता दे प्रिंस फिलिप का पिछले साल ही निधन हो चुका है।

साल 1952 में ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज पंचम की मौत हो जाने के बाद से दुनिया के सबसे मजबूत और चर्चित राजघराने की बागडोर उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ के हाथ में चली गई थीं।

कानून के अनुसार शाही परिवार के सभी वंशज ही ब्रिटिश क्राउन के एक दम असली हकदार होते हैं। वह लगभग 96 वर्ष की थीं और राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक राज करने का रिकॉर्ड उनके नाम ही दर्ज था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद से इस राजघराने में अब लगभग 22 सदस्य इस ब्रिटिश शाही परिवार के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

इन सभी उत्तराधिकारियों की पूरी विस्तारित सूची में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के चार संताने चार्ल्स, एनी, एंड्रयू और एडवर्ड और उनकी सभी संतानें शामिल हैं।

शाही परिवार के नियम के अनुसार, राजघराने की बागडोर अब परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य के हाथ में चली जायेगी, लेकिन इस वरिष्ठता क्रम को उनकी उम्र से नहीं बल्कि वंशानुक्रम से तय किया जाता है।

आइए जानते हैं कि महारानी के बाद अब किसके हाथ में चली जायेगी राजपरिवार की कमान…

ये बने हैं ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला

वेल्स के राजकुमार के नाम से मशहूर चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा बन चुके हैं। बता दे चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे हैं।

चार्ल्स का जन्म साल 1948 में ही हुआ था। वह ब्रिटिश शाही परिवार में महारानी के चले जाने के बाद राजगद्दी के पहले उत्तराधिकारी बन चुके हैं।

चार्ल्स द्वारा 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी रचाई गई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं जिनका नाम विलियम और हैरी हैं।

बता से साल 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। साल 1997 में पेरिस में हुए एक भीषण कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स द्वारा कैमिला पार्कर से शादी रचा ली गई थी। महारानी एलिजाबेथ के निधन के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया जायेगा।

चार्ल्स अब 73 वर्ष के हो चुके हैं। चार्ल्स के राजा बन जाने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम ही अब वेल्स के राजकुमार कहे जाने लगेंगे।

Exit mobile version