Site icon Bollywood Masala

जानिये कितनी संपत्ति के मालिक थे बप्पी लाहिरी, करोड़ो के सोने-चांदी और हीरे

पॉप और रॉक म्यूजिक स्टार बप्पी लाहिरी की तबियत खराब होने से क्रिटी केयर अस्पताल में 15 फरवरी को निधन हो गया था। फैंस के दिलों पर पॉप और रॉक म्यूजिक का खुमार चढ़ाने वाले बप्पी दा की मौत की खबर से हर कोई शॉकेड है।

आपको बता दें कि बप्पी दा की उम्र 69 साल की थी और उन्हें पिछली साल कोरोना भी हो गया था।

यह तो हम सभी अच्छे से जानते है कि बप्पी लाहिरी को गोल्ड पहनने का बहुत शौक था। वे अपने इसी अनोखे अंदाज के लिए भी मशहूर थे।

बहुत कम लोग जानते होंगे कि बप्पी दा अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेसली को काफी पसंद किया करते थे।

उन्होंने इस रॉकस्टार को कई मौकों पर गोल्ड की चेन पहने देखा तो बप्पी दा को भी उनका ये अनोखा अंदाज बहुत पसंद आ गया था.

उन्होंने भी अपने स्टाइल में गोल्ड पहनना शुरू कर दिया। आपको बता दे कि बप्पी दा को भारत का गोल्ड मैन नाम से जानते है।

बप्पी लाहिरी को गायकी के अलावा पॉलिटिक्स का भी काफी शौक था। साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी संपत्ति सोना चांदी के बारे में पूरी जानकारी सामने आयी।

फिलहाल पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक उस समय वो 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी के मालिक थे।

आपको बता दे कि बप्पी दा के अलावा उनकी पत्नी चित्रांशी को भी गहनो का काफी शौक है ,साल 2014 में उनके पास 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी और 4 लाख से ज्यादा के डायमंड मौजूद थे।

बप्पी दा की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो सीएनॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 22 करोड़ है। वह फिल्मों में एक गाने के लिए 8-10 लाख रुपये लिया करते थे। उनकी महीने की सैलरी 20 लाख से ज्यादा और साल की 2 करोड़ से ज्यादा की होती थी।

वो फिल्मों में म्यूजिक देकर, गाना गाकर कमाई करने के अलावा रिएलिटी टीवी शो जज करके, लाइव परफॉर्मेंस देकर और अभिनय के जरिए भी कमाई किया करते थे।

उनके पास बीएमडब्लू, ऑडी टेस्ला एक्स कार जैसी गाड़ियों का कलेक्शन था। वह अकेले ऐसे भारतीय संगीतकार है जिन्हें पॉप म्यूजिक के स्टार माइकल जैक्सन ने बुलाया था।

बप्पी दा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें यह सम्मान 1986 में 180 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए दिया गया था। उस साल उन्होंने 33 फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

हमेशा 7-8 सोने की चेन पहनने वाले बप्पी दा चैरिटी भी बहुत किया करते थे। वह अक्सर चैरिटी के लिए शो भी करते थे। उनकी गिनती देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स.में भी की जाती थी।

Exit mobile version