Site icon Bollywood Masala

दुनिया के सबसे भारी जीवित व्यक्ति के शरीर के वजन में आया अनोखा परिवर्तन, पढ़े पूरा मामला

जानिए एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो सऊदी अरब का निवासी है और जिसका वजन कभी लगभग 610 किलोग्राम हुआ करता था।

उसका नाम खालिद बिन मोहसेन शैरी कहा जा रहा है। उनका जन्म 1991 में हुआ था। 2013 में उन्हें दुनिया का सबसे वजनी जीवित व्यक्ति घोषित किया गया था।

*वजन था 610 किलोग्राम*

2013 में 22 साल की उम्र में उनका वजन लगभग 610 किलो हुआ करता था। लेकिन वे दुनिया के पहले सबसे भारी व्यक्ति नहीं थे। पहले जॉन ब्राउनर मिनोच दुनिया के सबसे भारी व्यक्ति हुआ करते थे जिनका निधन हो गया है।

क्रेन घर से निकालने के लिए आई थी

उस समय उनका वजन इतना ज्यादा था कि वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पाता था। उसे घर से बाहर लेने के लिए एक क्रेन को बुलाना पड़ा था।

लेकिन इसके बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया । इस खबर को जानने के बाद सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला ने उसे रियाद आने का आदेश दे दिया था।

फिर एक क्रेन को उसे घर से बाहर निकालने के लिए बुलाया गया। क्रेन ही उसे उनके घर से उठाकर रियाद ले कर आई थी।

कुछ ही महीनों में 320 किलो वजन घटाया

खालिद के वजन को कंट्रोल में रखने के लिए शल्य चिकित्सा और चिकित्सा उपचार के अलावा एक उचित संतुलित आहार भी डॉक्टरों द्वारा बनाया गया था।

उसके बाद उनका वजन काफी कम हो गया था। बता दे 6 महीने के भीतर उसने 320 किलो वजन कम कर लिया।
3 साल के इलाज के बाद 2016 में खालिद ने रियाद और अपनी दिनचर्या का एक वीडियो शेयर किया।

रियाद में इलाज कुछ सालों तक चला। उसके बाद उसका शरीर आकार में आने लगा।

*कुल मिलाकर उन्होंने 542 किलो वजन कम किया*

उनके शरीर से अतिरिक्त चर्बी को हटाने जाने लिए डॉक्टरों द्वारा साल 2018 में एक आखिरी सर्जरी करी गई थी। इलाज के बाद जब वे वापस घर आए थे तो इस तरह के कठोर परिवर्तन को देखकर उनके घर के सभी लोग पूरी तरह हैरान रह गए थे।

खालिद मोहसेन अल शैरी ने 542 किलो से ज्यादा का वजन कम किया है। और आज उनका वजन एक सामान्य व्यक्ति के बराबर 68 किलो का है।

अब उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि कभी वह इस दुनिया के सबसे भारी जीवित व्यक्ति हुआ करते थे।

Exit mobile version