• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, June 14, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: आलिया भट्ट हुई ट्रोल, फैंस बोले – कुछ भी बोल रही है

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Sports

इस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में की जाती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली है।

कोहली, जिन्हें ‘रन मशीन’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। ‘हिटमैन’ रोहित सभी प्रारूपों इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है और लगातार अपन अच्छे प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ रहे है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन, कोहली और रोहित के फैंस की हमेशा बनती नहीं है क्योंकि उन्हें अक्सर इस बात पर बहस करते देखा जाता है कि दोनों बल्लेबाजों में से कौन सबसे अच्छा है।

इस बीच नेटिज़न्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर डिप्लोमैटिक जवाब देने के लिए ट्रोल किया क्योंकि उन्होंने कोहली और रोहित दोनों को चुना था।

आलिया को जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में से उनका कौन सा पसंदीदा क्रिकेटर है। तो उन्होंने कहा कि, “रोहित वर्तमान में मेरे पसंदीदा क्रिकेटर है और विराट हमेशा से पसंदीदा क्रिकेटर है।”

यहाँ देखें वीडियो-

Alia Bhatt's current favourite is Rohit Sharma but Virat Kohli is… #AliaBhatt #CricketTwitter pic.twitter.com/CxU5uRMfGx

— Sushant Mehta (@SushantNMehta) February 23, 2022

इस बीच, आलिया के डिप्लोमैटिक जवाब से नेटिज़न्स चिढ़ गए और उन्होंने अभिनेत्री को क्रिकेट के बारे में उनके ज्ञान के लिए ट्रोल किया। यहाँ देखें वो ट्वीट्स

https://twitter.com/SahilRa63849618/status/1496743142032232451?

Cricket specialist…🤣

— Akashverma (@ro_fan_akash45) February 23, 2022

Diplomatic answer at its best🤩

— Harshal Patil (@Harshiiiiiiii11) February 24, 2022

 

 

 

 

Are mere chushant bhai … Cricket ka sawal unse pucho jo cricket jante h..😂

— Abu Talib (तालिब) (@Talib4uu) February 23, 2022

दिलचस्प बात यह है कि आलिया ने यह भी कहा कि अगर वह कोहली के रूप में अगर सुबह जागती हैं, तो वह एक ब्रेक लेना चाहेंगी।

क्योंकि यह शानदार बल्लेबाज लंबे समय से वास्तव में कड़ी मेहनत करते हुए आ रहे है।

हालांकि, गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री ने कहा कि अगर वह रोहित के रूप में जागती हैं तो वह इस तथ्य को देखते हुए ब्रेक नहीं लेंगी कि सलामी बल्लेबाज को हाल ही में भारत के सभी प्रारूपों का कप्तान बनाया गया है।

Her face.. i am sure she wouldn't have watched even a single match of @ImRo45 or @imVkohli … leave this i am sure she wouldn't know the basic rules of cricket..

— SPEAK TRUTH (@behonest4u) February 23, 2022

वह अपने साथियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करना चाहेंगी।

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और उनकी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। इस फिल्म में उन्होंने काफी अच्छा बेहतरीन अभिनय करके दिखाया है।

यह फिल्म मुंबई की माफिया क्वींस नाम की बुक पर आधारित है। इस बुक को हुसैन जैदी ने लिखा है और इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में आलिया के अलावा शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

वहीं अजय देवगन और हुमा कुरैशी ने भी इस फिल्म में कैमियो किया है। आलिया भट्ट की इस साल आरआरआर, ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होगी। इन सबके बीच अभिनेत्री डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra