• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, June 19, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

शार्क टैंक इंडिया के अरबपति अशनीर ग्रोवर के विवादों में घिरने के बाद कर्मचारी छोड़ रहे हैं उनकी कंपनी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in TV Celebrity, News

भारतपे के विवादों में घिरने का असर अब कर्मचारियों पर भी दिखाई देने लगा है। कंपनी और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच चल रहे विवादों के कारण अब भारतपे के कर्मचारियों में नौकरी छोड़ने को लेकर अफरातफरी मची हुई है।

एक फिनटेक कंपनी के फाउंडर ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में बताया, “पिछले हफ्ते हमें भारतपे के सैकड़ों कर्मचारियों का रिज्यूमे प्राप्त हुए थे।

इस एक हफ्ते में हमें 400 रेज्यूमे मिल चुके हैं। यह बिजनेस, फाइनेंस और सेल्स के कर्मचारी हैं।”

पिछले साल तक भारतपे कर्मचारियों को वर्केशन (काम के साथ वैकेशन) के लिए दुबई भेजने, बीएमडब्ल्यू कार बांटकर काबिल कर्मचारियों को रोकने की कोशिश कर रही थी।

वहीं इस साल कंपनी के बोर्ड और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच पावर वॉर के कारण कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारतपे के 400 से ज्यादा कर्मचारियों ने दूसरी फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप में नौकरी के लिए आवेदन किया है।

भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर आरोप लगा है कि वो और उनकी अपनी पत्नी माधुरी जैन दोनों काफी महीनों से कंपनी में घोटाला करते हुए आ रहे है।

कंपनी के बोर्ड ने अब इस घोटाले की जांच करने के लिए ऑडिट कंपनी नियुक्त कर दी है।

इस बीच एक रिपोर्ट में ग्रोवर के हवाले से यह बताया गया है कि बोर्ड उन्हें जबरदस्ती कंपनी से बाहर निकालने में लगा हुआ है।

उनका ये कहना है कि अगर वे उन्हें कंपनी से बाहर करना चाह रहे है तो उन्हे उनकी हिस्सेदारी के बदले में 4,000 करोड़ रुपये दिए जाए।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अशनीर कंपनी के बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं। इसके लिए उन्होंने तीन बड़ी लॉ फर्मों को हायर भी कर लिया है।

ग्रोवर पर पिछले महीने कोटक के एक कर्मचारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बाद में ये मुद्दा ने तूल पकड़ लिया था।

वहीं कंपनी के कामकाज के तरीकों पर उठे सवालों के बाद वो 31 मार्च तक छुट्टी पर चले गए है।

इन सबके बीच भारतपे के बिजनेस, ऑपरेशंस और प्रोडक्ट सेगमेंट के कर्मचारी का भरोसा कंपनी से उठ गया है और अब वो कंपनी छोड़ने की कोशिश में लगे हुए है।

भारतपे के कुछ कर्मचारियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है और वो नोटिस पीरियड पर चल रहे है।

इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक भारतपे में कुल कर्मचारियों की संख्या 600 से 1000 है और इनमें से करीब आधे कर्मचारी नई नौकरी की तलाश करने में लगे हुए है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra