Site icon Bollywood Masala

खूबसूरती के मामले में बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है, छोटे कद के कॉमेडियन केके गोस्वामी की पत्नी

के के गोस्वामी नाम से शायद आप वाकिफ नहीं होंगे। लेकिन अगर मैं इनके किरदार का नाम लेलू तो आप इन्हे तुरंत पहचान जायेंगे।

 

शक्तिमान, विकराल गबराल सीआइडी जैसे टीवी शो के एक्टर के के गोस्वामी ने अपने छोटे कद को पीछे छोड़ते हुए सफलता की सीढ़ी चढ़ी है।

के के गोस्वामी, अमिताभ बच्चन से लेकर भोजपुरी के लगभग सभी कलाकारों के साथ काम कर चुके है।

Read More: ए आर रहमान से लेकर धर्मेंद्र तक, इन बड़ी हस्तियों ने हिंदू धर्म छोड़ अपना लिया इस्लाम धर्म

के के ने अपने छोटे कद के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बनाया है। आइए जानते है आज उनकी कहानी।

के के हिंदी और भोजपुरी दोनो इंडस्ट्री में काम कर चुके है।

और साथ ही साथ उन्होंने ‘शक्तिमान’, ‘विकराल गबराल’ सीआइडी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, जूनियर जी, चाचा चौधरी, भूत अंकल जैसे काफी शोज किए है।

के के ने 1997 में शक्तिमान के साथ शुरुआत की थी। उसमे उन्होंने खाली बाली का रोल निभाया था।

के के का जन्म बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था और फिर वो अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचे।

उनके छोटा कद की वजह से उन्हें काई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन वो अपने जुनून पर आड़े रहे।

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गंगा’ में अभिनय करने के बाद लोगो को उनकी प्रतिभा का अंदाजा हुआ।

अमिताभ के सामने भी उनके काम को पहचान मिली ये उनके लिए बहुत बड़ी सफलता थी।

इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। वो इस इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े कलाकार के साथ काम कर चुके हैं।

फिलहाल के के मुंबई में रहते है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।

हालांकि शादी के लिए उनके ससुराल वालो ने उन्हें मना कर दिया था लेकिन उनकी पत्नी पिंकू उनसे शादी की जिद पर अड़ गई थी।

उनकी पत्नी उनसे कद में दोगुनी है। हालांकि उनकी पत्नी के आश्वस्त करने के बाद भी के के को बरात ले जाने के दर लग रहा था।

 

उन्हें दर था की उनके है वाले क्या कहेंगे की इतने छोटे कद के लड़के की शादी इतनी लंबी लड़की से हो रही है।

लेकिन आज दोनो खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे है।

 

Exit mobile version