Site icon Bollywood Masala

जानिए कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं शार्क टैंक इंडिया की अरबपति ग़ज़ल अलघ

शार्क टैंक इंडिया की 7 जजों में शुमार गज़ल अलघ जिनका ब्रांड मामाअर्थ आज भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने छोटी उम्र में काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वो काफी लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

गज़ल अलघ बचपन से ही बिजनेसवूमेन बनना चाहती थी और उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का बहुत बड़ा सहयोग है।

तो आज हम आपको ग़जल अलघ के जीवन और उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे है। गज़ल अलघ का 2 सितंबर, 1988 को भारत के गुड़गांव, हरियाणा में पैदा हुई थी।

34 साल की गज़ल अलघ ने जिस मुकाम पर आज खड़ी है वह बहुत बड़ी बात है। इतनी कम उम्र में उन्होंने मामाअर्थ की फाउंडर बन गयी है जोकि एक ब्यूटी ब्रांड है।

उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा हरियाणा से ही पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीसीए में ग्रेजुएशन किया है। पूरी की।

गज़ल आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गयी और वहां कि न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट्स में मॉडर्न आर्ट एंड डिजाइन एप्लाइड आर्ट्स में डिग्री ली।

गज़ल ने 2011 में अपने बॉयफ्रेंड वरुण अलघ से शादी कर ली थी। वह उनके ब्रांड मामाअर्थ के को फाउंडर भी हैं।

इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य अलघ है। तब से लेकर आज तक इन दोनों ने साथ में मिलकर इस कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगे हुए है।

आज उनकी गिनती भारत की सबसे सफल बिजनेस वूमेन में की जाती है। गज़ल ने भारत में पहली बार 100% प्रतिशत टॉक्सिन मुक्त शिशु उत्पादन ब्रांड बनाया है।

उनके बेहतरीन कार्य व उपलब्धियों के लिए फोर्ब्स पत्रिका ने ग़जल को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली वूमेंस में शामिल किया है।

गज़ल की संपत्ति की बात करें तो वो लगभग 150 करोड़ के करीब है। शार्क टैंक इंडिया रियलिटी-शो में दिखाई देने के बाद गज़ल और अधिक लोकप्रिय हो गयी है।

उनका ब्रांड मामाअर्थ का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में ही है और यह एक ऐसा ब्रांड है, जो एक मां और खासकर एक गर्भवती मां की सुंदरता में बहुत निखार लाता है।

गज़ल अलघ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्हें जगह जगह घूमना बहुत अच्छा लगता है जब भी वह कहीं घूमने जाती हैं तो वहां के बारे में वह सोशल मीडिया पर जानकारी देती रहती है।

वो सुबह 5:30 बजे उठती है उसके बाद योगा करती है और उसके बाद किताबें पढ़ती है। उनकी पसंदीदा किताब जेंम्सक्लियर द्वारा लिखी गई एटॉमिक हैबिट्स हैं।

यह शो एक अमेरिकी शो “शार्क टैंक” से प्रेरित है। अमेरिकन शार्क टैंक 9 अगस्त, 2009 को एबीसी (अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) पर प्रसारित किया गया था।

Exit mobile version