Site icon Bollywood Masala

FIR से लेकर चिड़ियाघर तक ये 5 शोज कभी हुआ करते थे, सोनी सब चैनल की शान

सोनी सब चैनल पिछले एक दशक से लगातार दर्शकों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन कर रहा है। पर जितनी लोकप्रियता तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो को मिली है, शायद ही उतनी लोकप्रियता और किसी शो को मिलेगी।

Read More :महेश बाबू की पत्नी रह चुकी है बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा, प्यार के लिए छोड़ दिया था फिल्मों में काम

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस चैनल पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अलावा कई सारे शोज आया करते थे, जो कि दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय थे।

और लोग शाम 8 से लेकर रात 11 बजे तक टीवी पर चिपके रहा करते थे। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन सभी शोज का

जिक्र करने जा रहें हैं जो कभी सोनी सब चैनल की शान थे पर आज ये सभी शोज केवल दर्शकों की सुनहरी यादें ही रह गए हैं।

1.ऑफिस ऑफिस

भारतीय लोकतंत्र और उसमे फैले भ्रष्टाचार पर अगर कोई सफलतापूर्वक आलोचनात्मक प्रहार करने में सफल हुआ है तो वह ऑफिस ऑफिस शो है।

जिसने अपनी यूनिक स्टाइल से लोगों के मन में सरकार के प्रति जवाबदेही पेश करने की सोच को लाने की कोशिश की थी।

2.लापतागंज

शरद जोशी के उपन्यास पर आधारित यह शो लापतागंज एक समय का सबसे पॉपुलर शो माना जाता था।

इस शो में आम आदमी की बिजली, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को बहुत ही मजेदार तरीके से दिखाने की कोशिश की जाती थी।

3. F.I.R.

अगर एक टाइम पर अगर कोई शो तारक मेहता के उल्टा चश्मा को सबसे ज्यादा टक्कर दे रहा था तो वो शो था FIR!!

इस शो की मेन कैरेक्टर चंद्रमुखी चौटाला को लोग आज भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। खैर अब इस शो से ही रिलेटेड शो मैडम सर सोनी सब पर प्रसारित किया जा रहा है।

4. चिड़ियाघर

शो चिड़ियाघर के बाबू जी द्वारा पढ़ाई गई बातें तो आपको जरूर ही याद होगी। इस शो की सबसे ज्यादा खास बात इस शो के स्टारकास्ट के नाम थे, जो कि दर्शको को पेट पकड़कर हसने को मजबूर कर देते थे।

5. बड़ी दूर से आए है

यह शो एक एलियन थीम पर बेस्ड था। जिस में एक परिवार दूसरे ग्रह से आकर पृथ्वी पर बस जाता है और उन लोगो को धरती के लोगों के साथ एडजस्ट होने में काफी सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version