Site icon Bollywood Masala

चायवाले की पत्नी नंदिनी खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती है मात

चंदन प्रभाकर उर्फ ​​’चंदू’ लोकप्रिय टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करते हुई दिखाई देते है। वह कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त हैं।

लम्बे समय से उनके साथ काम करते हुए आ रहे है।हालाँकि आज हम आपको चंदन नहीं बल्कि उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे है।

कॉमेडियन 2015 में नंदिनी खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम अद्विका है।

चंदन अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर नंदिनी और अद्विका की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करते रहते है तो चलिए आपको बताते है नंदिनी खन्ना कौन है ?

चंदन प्रभाकर की पत्नी नंदिनी को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है और वह सार्वजनिक रूप से बेहद कम ही नजर आती है।

नंदिनी को पहली बार मुंबई में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में पहली बार देखा गया था। जब वो चंदन और बेटी अद्विका के साथ वहां आयी थी।

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर एक फॅमिली मैन हैं और खाली समय में अपनी पत्नी नंदिनी और बेटी अद्विका के साथ उन्हें समय बिताना अच्छा लगता है।

चंदन प्रभाकर ने 27 अप्रैल 2015 को नंदिनी खन्ना के साथ सात फेरे लिए थे। वो दोनों मार्च 2017 में अद्विका नाम की एक बेटी के माता-पिता बने थे।

चंदन ने मुंबई में आयोजित कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान पत्नी नंदिनी खन्ना और बेटी अद्विका के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

चंदन जहाँ एक तरफ शूटिंग के सिलसिलें में ज्यादातर बिजी रहा करते है वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी नंदिनी एक हाउस वाइफ है।

आपको बता दे कि चंदन का जन्म 29 सितंबर 1981 को अमृतसर में हुआ। था। वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 में फर्स्ट रनर अप रहे थे।

उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अमृतसर के हिंदू कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी है।

चंदन के करियर की बात करें तो वो छोटे परदे पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा में भी काम कर चुके हैं।

चंदन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में भावनाओ को समझो नाम की एक हिंदी फिल्म में काम किया था।

इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2011 में पावर कट, 2014 में डिस्को सिंह और 2015 में आयी जज सिंह एलएलबी में अपन अभिनय दिखाया है।

इस फिल्म के चंदन राइटर और को प्रोड्यूसर भी थे। इसके बाद से वो अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आये है।

Exit mobile version