Site icon Bollywood Masala

उम्र में कई साल बड़ी हैं इन टीवी अभिनेताओं की पत्नियां

वो कहते है ना जब किसी से प्यार होता है तो उम्र भी आड़े नहीं आती बस प्यार तो बस हो जाता है। चाहे वो आपसे उम्र में बड़ा हो या छोटा हो। हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे कपल्स है जिनकी उम्र में काफी फासला है।

तो चलिए आज हम आपको छोटे परदे की ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र में काफी फासला था लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं कि और शादी के बंधन में बांध गए और खुशहाल जीवन बिता रहे है।

1) किश्वर मर्चेंट-सुयश राय

16 दिसंबर 2016 में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका हैं।

हाल ही में ये दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने है। किश्वर और सुयश पहली बार टीवी सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर मिले थे।

दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदली पता ही नहीं चल सका। आपको बता दे कि सुयश किश्वर से उम्र में 8 साल छोटे है।

2) प्रिंस नरूला-युविका चौधरी

अभिनेत्री युविका अपने से उम्र में 7 साल छोटे टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला के साथ 2018 में शादी के बंधन में बंध गयी थी। शादी करने से पहले दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

दोनों पहली बार बिग बॉस 9 में मिले थे। इसके बाद इस कपल ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था।

3) कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह

कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से एक है। आपको बता दे कि कृष्णा कश्मीरा से उम्र में 12 साल छोटे है लेकिन उन्होंने कभी भी उम्र के इस फासले को अपने प्यार के बीच में नहीं आने दिया।

दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। सेरोगेसी से ये कपल जुड़वा बेटों हैं। कृष्णा टीवी के मशहूर शो द कपिल शर्मा शो में काम कर रहे है।

इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया है। वहीं कश्मीरा भी टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

4) संकेत भोसले-सुगंधा मिश्रा

कॉमेडियंस संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने 26 अप्रैल, 2021 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।

सुगंधा संकेत से उम्र में चार साल बड़ी है। दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी की जिसके कारण घर के लोग ही शामिल हो सके थे।

5) भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया

कॉमेडियन भारती सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। भारती सिंह को कॉमेडी की क्वीन कहा जाता है। भारती छोटे पर्दे पर ‘कॉमेडी नाइट बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट लाइव’ जैसे कई शोज में काम किया है।

वो डांस दीवाने, इंडियाज बेस्ट डांसर, हुनरबाज़ जैसे शो को अपने हस्बैंड के साथ होस्ट करती है। भारती कीइस समय 37 साल की है और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया 35 साल के है।

हर्ष लिम्बाचिया स्क्रीन राइटर थे और दोनों पहली बार एक कॉमेडी शो के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे और 3 दिसंबर, 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

Exit mobile version