Site icon Bollywood Masala

टीवी की ये अभिनेत्रियों निभा चुकी हैं विलेन का किरदार

टीवी सीरियल्स में अगर लीड अभिनेत्री होती है तो उस सीरियल में वैम्प का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां भी होती है जो लीड अभिनेत्री को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

तो आज हम आपको छोटे पर्दे की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने सीरियल्स में वैम्प का किरदार निभाकर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।

1. उर्वशी ढोलकिया

जब भी टीवी सीरियल्स पर वैम्प की बात होगी तो कोमोलिका उर्फ उर्वशी ढोलकिया का नाम सबसे पहले आता है। कसौटी जिंदगी की सीरियल में उन्होंने कोमोलिका का नेगेटिव किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी।

उर्वशी ने इसके बाद कभी सौतन कभी सहेली, देख भाई देख, कॉमेडी सर्कस जैसे शो में काम करती हुई नजर आयी है लेकिन जितनी मशहूर वो कोमोलिका का किरदार निभाकर मिली उतनी उन्हें दोबारा कभी नहीं मिल पायी।

उर्वशी ने बिग बॉस 6 में हिस्सा लिया था और ट्रॉफी भी जीती थी।

2. काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी ने बनू मैं तेरी दुल्हन, सिंदूर, दामिनी जैसे कई सीरियल्स में नेगेटिव किरदार निभाए है। इन नेगेटिव किरदार को निभाकर वो मशहूर हो गयी थी।

आखिरी बार वो कलर्स चैनल के शो “शक्ति- अस्तित्व के एहसास की” में भी नेगेटिव किरदार निभाती हुई दिखाई दी थी जिसे काफी पसंद किया गया था।

3. अश्विनी कालसेकर

कसम से, जोधा अकबर, कवच- काली शक्तियों जैसे टीवी सीरियल्स में अश्विनी कालसेकर ने नेगेटिव किरदार निभाकर छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान बना ली थी।

कसम से टीवी सीरियल में जिज्ञासा वालिया की भूमिका के लिए उन्हें आईटीए अवार्ड्स में बेस्ट नेगेटिव किरदार के लिए अवार्ड से भी नवाजा गया था।

अश्विनी कलसेकर ने गोलमाल, गोलमाल 2, गोलमाल 3 जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

4. जेनिफर विंगेट

जेनिफर बेहद सीरियल में माया नाम की एक लड़की का नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आयी थी। उनके इस रूप को देखकर उनके फैंस चौंक गए थे क्योंकि इससे पहले उन्होंने जेनिफर को ऐसा किरदार निभाते हुए नहीं देखा था।

जेनिफर द्वारा निगेटिव किरदार निभाने के बावजूद दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था और शो हिट हो गया था। इसी वजह से इसका दूसरा सीजन भी लाया गया और वो भी दर्शकों को काफी पसंद आया।

5. अनीता हसनंदानी

अनीता ने कई टीवी शोज में काम करने के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है लेकिन उन्हें लोकप्रियता एकता कपूर के शो ये है मोहब्बतें से मिली।

इस शो में उन्होंने शगुन अरोड़ा का नेगेटिव किरदार निभाया था। इस शो के कारण उन्हें घर-घर में पहचान मिल गयी थी। शो में उनका ग्लैमरस स्टाइल सभी को पसंद आया था। अनीता ने रोहित रेड्डी से शादी की है और इन दोनों का एक बेटा भी है।

6. लवीना टंडन

जोधा अकबर में लवीना टंडन अकबर की पत्नी रुकैया बेगम की भूमिका निभाती हुई दिखाई थी। जो हमेशा जोधा को हराने की साजिशें करती रहती थी।

लवीना ने इसके अलावा और भी कई टीवी शोज में अभिनय किया है लेकिन उनको घर-घर में लोकप्रियता जोधा अकबर सीरियल से ही मिली थी।

7. रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने टीवी सीरियल उतरन में तपस्या का नेगेटिव किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गयी थी। इस सीरियल में वो अपनी बेस्ट फ्रेंड के खिलाफ ही साजिशें करती रहती थी।

इसके अलावा उन्होंने और भी कई टीवी सीरियल में काम किया है। वहीं उन्होंने बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था।

Exit mobile version