Site icon Bollywood Masala

मल्लिका शेरावत से लेकर चित्रांगदा सिंह तक इन 6 अभिनेत्रियों ने तलाक के बाद भी काम करना जारी रखा

बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां देखने को मिली है जिन्होंने अपने निजी जीवन को प्रोफेशनल लाइफ पर कभी भी हावी नहीं होने दिया।

इनमें से कुछ ने अपने पतियों से तलाक लेने के बाद भी अपने करियर पर ब्रेक नहीं लगाया। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको ऐसी 6 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।

1. अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह ने दो शादियां की थी। पहले पति से तलाक लेने के बाद उन्होंने 1992 में परमीत सेठी से दूसरी शादी की थी। उनके दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान है।

तलाक लेने के बाद भी वह फिल्मों में लगातार काम कर रही है। इसके अलावा वो टीवी के सबसे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका में दिखाई दे रही है।

2. रेणुका शहाणे

हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल करने वाली निभाकर घर-घर में रेणुका शहाणे काफी मशहूर हो गयी थी। रेणुका ने भी दो शादियां की है।

उनकी पहली शादी मराठी थिएटर लेखक और निर्देशक विजय केनकारे से हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और जल्द ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की।

इन दोनों के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र है। रेणुका अभी भी बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में सक्रिय है।

3. राखी

राखी ने पहली शादी अजय बिस्वास से 1963 में की थी लेकिन दो साल बाद 1965 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने 1973 में गीतकार गुलजार से शादी की थी।

शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। पति से अलग होने के बाद भी राखी फिल्मों में अभिनय करती रही।

4. श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की और दोनों ही बार उनका तलाक हो गया था। उन्होंने पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से की थी। 2007 में उन्होंने राजा से तलाक ले लिया था।

उसके बाद उन्होंने 2013 में अभिनव कोहली से शादी की और 2019 में उनका तलाक हो गया। इस बीच श्वेता ने कभी भी काम करना बंद नहीं किया।

5. मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने 1997 में करण गिल से शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया तलाक के बाद ही मल्लिका के बॉलीवुड करियर ने रफ्तार पकड़ी। मल्लिका मर्डर, वेलकम, डबल धमाल जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

6. चित्रांगदा सिंह

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों ने 2104 में तलाक ले लिया। इन दोनों का एक बेटा भी है। चित्रांगदा तलाक के बाद भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही है।

Exit mobile version