• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Sunday, May 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक 10 हस्तियां जो किराए की महिलाओं की मदद से बनी मां

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

दुनिया के माता-पिता बनने का सुख कही ज्यादा होता है. लेकिन, कभी-कभी कुछ बायोलॉजिकल प्रॉब्लम्स की वजह से कपल को यह सुख प्राप्त नहीं हो पाता है।

पर अब मेडिकल साइंस बहुत ही ज्यादा तरक्की कर चुका है जिसकी वजह से अब किसी भी महिला को शारीरिक या अन्य कारणों से माता बनने का सुख आसानी से प्राप्त हो जाता है।

यह सब कुछ सरोगेसी की वजह से ही पॉसिबल हो पाया है, जिसका प्रयोग अब भारत सहित विश्व भर के कई देशों में होने लगा हैं। बता दे सरोगेसी के अंदर किसी दूसरी महिला के कोख को किराए पर लिया जाता है।

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी सरोगेसी का प्रयोग करके खुद को पैरेंट्स बना लिया है। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन सभी कपल का जिक्र करने वाले हैं।

1. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा 21 जनवरी 2022 को इंस्टाग्राम के ज़रिए ये जानकारी पब्लिक को दी गई थी कि वह सफलतापूर्वक मां बन चुकी हैं और इसके लिए उनके द्वारा सरोगेसी की मदद ली गई है।

2. शाहरुख ख़ान और गौरी ख़ान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख ख़ान और उनकी पत्नी गौरी ख़ान भी सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन चुके हैं. उन्होंने अपने बेटे का नाम अबराम ख़ान रखा हुआ है.

3.शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

आप में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी 2020 में पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का मदद ले चुके हैं. सरोगेसी से हुई उन्होंने अपनी बेटी का नाम शमिशा रखा है.

4.सोहेल ख़ान और सीमा ख़ान

सलमान ख़ान के भाई और बॉलीवुड के दमदार एक्टर कहे जाने वाले सोहेल ख़ान और उनकी पत्नी सीमा ख़ान भी सरोसेगी की मदद से पैरेंट्स बन चुके हैं. सरोगेसी से हुए उनके बच्चे का नाम उन्होंने योहान ख़ान रखा हुआ है।

5. कृष्णा और कश्मीरा शाह

कृष्णा और कश्मीरा शाह को किसी भी परिचय की आवश्यकता नही है। इस जोड़ी को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और यह कपल भी सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन चुके हैं.

6. करण जौहर

इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर्स करण जौहर का नाम भी शामिल किया जा चुका है, जिन्होंने बिना शादी के ही सरोगेसी के ज़रिए दो बच्चों का सुख पा लिया है.

7. तुषार कपूर

एक्टर तुषार कपूर को सरोगेसी की वजह से पिता बनने के बाद से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। बता दे उन्होंने अपने बेटे का लक्ष्य रखा था और उनकी तस्वीर भी इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हुई थी।

8. सनी लियोनी

बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री कही जाने वाली सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं जिनमें एक को उनके द्वारा साल 2017 में गोद (निशा) लिया गया था और दो बच्चो को जन्म सनी लियोन ने 2018 में सरोगेसी के माध्यम से कराया था।

9.श्रेयस तलपड़े

इस सूची में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर श्रेयस तलपड़े का भी नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, श्रेयस और उनकी पत्नी दिप्ती द्वारा भी सरोगेसी का ही चुनाव किया गया था.

10. आमिर ख़ान और किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर ख़ान और उनकी एक्स वाइफ़ किरण राव भी सरोगेसी की मदद से ही मां बनी थी।

11. एकता कपूर

तुषार कपूर की बहन और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा कही जाने वाला एकता कपूर भी सरोगेसी की मदद से मां बन चुकी है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra