• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, February 9, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिये ये 5 अभिनेत्रियां एक आइटम सांग के कितने रुपये करती है चार्ज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

जब फिल्मों की बात आती है, तो हमारे दर्शक हमेशा एक अच्छे आइटम नंबर का आनंद जरूर लेते हैं। नोरा फतेही, सनी लियोन से लेकर सामंथा रूथ प्रभु तक, ऐसी कई अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने सिजलिंग मूव्स से दर्शकों का दिल चुरा लिया और अपनी अदाओं से सभी को मदहोश कर दिया।

तो आज हम आपको उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने फिल्म में आइटम सांग के लिए भारी भरकम फीस ली है।

1. सामंथा रुथ प्रभु

साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने सुपरहिट फिल्म पुष्पा के गाने ऊ अंटवा में अपने सिजलिंग मूव्स से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। हर कोई इस गाने पर थिरक रहा है। इस गाने की रील्स बनायी जा रही है। इस गाने के लिए सामंथा ने 5 करोड़ रुपए लिए थे।

वहीं सामंथा के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो काथु वकुला रेंदु काधली, शाकुंतलम और यशोदा जैसी फिल्मों में काम कर रही है। अभिनेत्री आखिरी बार बड़े परदे पर 2020 में जानू फिल्म में दिखाई दी थी।

2. कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने 2012 में आयी फिल्म के एक गाने चिकनी चमेली पर डांस किया था। इस फिल्म की सफलता के पीछे कैटरीना कैफ के आइटम नंबर का बहुत बड़ा हाथ था।

इस गाने में उनके सिजलिंग डांस मूव्स को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने इस गाने के लिए 50 लाख रुपये की फीस ली थी। उस समय में यह काफी ज्यादा था। आज यानी 10 साल बाद वह 5 से 7 करोड़ फीस ले सकती हैं।

कैटरीना कैफ के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो फोन भूत, टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस में काम कर रही है। कैटरीना आखिरी बार बड़े परदे पर अक्षय कुमार के साथ 2021 में सूर्यवंशी फिल्म में नजर आयी थी। ये फिल्म हिट हो गयी थी।

3. जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस ने चिटीयां कलाइयां, ‘बागी 2’ के ‘एक दो तीन’ सहित कई फिल्मों में आइटम सांग किया है।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने गानों में काम करने के लिए 3 करोड़ की भारी भरकम राशि ली थी। जैकलीन की इस साल बच्चन पांडे, विक्रांत रोना, सर्कस और राम सेतु रिलीज होगी।

4. नोरा फतेही

नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने आइटम नंबर्स से राज कर रही हैं। हाल ही में उन्हें सत्यमेव जयते 2 में ‘कुसु कुसु’ गाने में देखा गया था।

इस गाने में नोरा ने अपने लटके-झटकों से सभी को मदहोश कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा ने उस गाने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे। रिपोर्ट के अनुसार अब वह 2 करोड़ की मांग करती हैं।

उन्होंने पुष्पा के लिए 2 करोड़ की डिमांड की थी और निर्माता हैरान हो गए क्योंकि इससे पहले सिर्फ 5 लाख उन्होंने टेम्पर फ़िल्म के लिए मांगे थे।

5. सनी लियोन

सनी लियोन ने लैला मैं लैला, बेबी डॉल, लैला तेरी ले लेगी, सहित कई लोकप्रिय गानों में डांस किया है। वह एक गाने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किया करती है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra