• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, March 24, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी नहीं बननी चाहिए सिर दर्द देने वाली ये 5 बॉलीवुड फिल्में

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 11, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में हर साल काफी फिल्में रिलीज होती हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में सफल नहीं हो पाती हैं। वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रही है जिन्हें क्रिटिक्स से तो तारीफें मिली लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पायी।

वहीं कुछ ऐसी फिल्में रही है जिस वजह से दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। तो आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी बकवास स्टोरी देखकर आप कहेंगे कि ये क्या हो रहा है।

1. व्हाट्स योर राशि

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म व्हाट्स योर राशि ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है। इस फिल्म में देसी गर्ल सभी राशियों वाली लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आयी थी।

ऐसा इस फिल्म में प्रियंका ने क्यों किया ये बात फिल्म को देखकर समझ नहीं आती। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा हरमन बावेजा और दिलीप जोशी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर है।

2. कमबख्त इश्क

इस फिल्म में करीना कपूर ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसे लड़कों से नफरत होती हैं। इस फिल्म में वो डॉक्टर है और गलती से ऑपेरशन करते समय एक लड़के (अक्षय कुमार) के पेट में अलार्म घड़ी छोड़ देती हैं।

इससे खराब प्लाट फिल्म का हो ही नहीं सकता हैं। यह फिल्म बड़े परदे पर 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और करीना के साथ आफताब शिवदासानी, अमृता अरोड़ा, विंदु दारा सिंह और किरण खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

3. मुझसे दोस्ती करोगे

यह फिल्म 2002 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इस फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था।

इस फिल्म में एक अजीब सा लव ट्राएंगल दिखाया गया था। इस फिल्म में एक लड़का बिना देखें ही एक लड़की से प्यार कर बैठता हैं जो सुनने में थोड़ा अजीब लगता हैं।

4. स्टूडेंट ऑफ द ईयर

2012 में रिलीज हुई इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक ऐसे कॉलेज को दिखाया गया है जिसमें पढ़ाई के अलावा सब कुछ दिखाया गया है।

5. मैं प्रेम की दीवानी हूँ

यह फिल्म 2003 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आपको कोई लॉजिक नजर नहीं आएगा। यह बहुत ही बेकार फिल्म है जिसने ये फिल्म नहीं देखी है तो बहुत ही अच्छा काम किया है।

आप ये फिल्म ना ही देखें तो बहुत अच्छा रहेगा। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra