• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, February 9, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

5 सुपरहिट फिल्में जिनमें शाहिद कपूर ने काम करने से कर दिया था मना

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल और टैलेंटेडअभिनेताओं में से एक हैं। वो पिछले कई सालों से हमारा मनोरंजन करते हुए आ रहे है। कबीर सिंह, उड़ता पंजाब, जब वी मेट से लेकर हैदर जैसी फिल्में करके लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

शाहिद अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। वहीं कई हिट फिल्में हैं, जिनमें वह अभिनय कर सकते थे लेकिन उन्होंने इन फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया।

तो आज हम आपको उन 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें शाहिद ने करने से मना कर दिया था।

1. रॉकस्टार

इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि यह फिल्म सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने जब वी मेट और रॉकस्टार दोनों की स्क्रिप्ट के साथ शाहिद कपूर से बातचीत की थी लेकिन शाहिद सिर्फ जब वी मेट में ही काम कर पाए थे।

2. रंग दे बसंती

मल्टीस्टारर यह फिल्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही थी। इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, आर माधवन, अतुल कुलकर्णी, कुणाल कपूर, एलिस पैटन, किरण खेर और सोहा अली खान जैसे कलाकारों ने साथ में काम किया था।

आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ का रोल सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर किया गया था। हालांकि शाहिद को अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते फिल्म करने के लिए मना करना पड़ा था।

इस फिल्म को ना कर पाने को लेकर एक इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा करते हुए कहा था कि, “मुझे फिल्म नहीं करने का अफसोस है। वे चाहते थे कि मैं सिद्धार्थ का रोल करूं।

मैं स्क्रिप्ट पढ़ते हुए रो गया और मुझे स्क्रिप्ट बहुत आयी लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को करने के लिए समय नहीं निकाल सका।”

3. बैंग बैंग

ऋतिक रोशन कैटरीना कैफ स्टारर-बैंग बैंग सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फैंस को ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के बीच की केमिस्ट्री बहुत पसंद आयी थी।

हालांकि, मुख्य भूमिका के लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की पहली पसंद शाहिद कपूर थे। उन्होंने इसके लिए उनसे संपर्क भी किया था लेकिन चीजें योजना के अनुसार नहीं हो सकी।

4. रांझणा

डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म को काफी सराहा गया था। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष ने फिल्म में अपनी अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था।

हालांकि, धनुष वाला रोल पहले शाहिद कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।

5. शुद्ध देसी रोमांस

इस फिल्म में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था।

हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होगा कि सुशांत से पहले यह फिल्म पहले शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी, जिन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra