• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

8 बॉलीवुड स्टार्स जिनके भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं बड़े घर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

हर किसी का सपना होता है कि वो अपने पैसों से अपना एक सुंदर सा घर खरीदें। इस सपने को पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत करते है।

इस चीज में कुछ सफल हो जाते है और कुछ को सफलता हाथ नहीं लगती है। वहीं बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना एक अलग मुकाम बनाया है।

उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी घर खरीदे है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी ने कनाडा के टोरंटो में एक पूरा हिल खरीद रखा है। इस इस हिल पर कुछ अपार्टमेंट और बंगले भी बने हुए है।

अक्षय टोरंटो को अपना दूसरा घर बताते है। इसके अलावा उनका एक बंगला मॉरीशस में भी है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर 144 करोड़ में लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया के 20 वर्ग फुट में बने इस मकान को खरीदा है।

इसके अलावा प्रियंका के पास मॉन्ट्रियल में एक हवेली भी है।

शाहरुख खान

शाहरुख के पास दुबई के ‘द पाम जुमेराह’ में 17.84 करोड़ रुपये की कीमत का एक लग्जरी हॉलिडे होम है। यह घर 8500 वर्ग फुट और 14000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

इसके अलावा किंग खान के पास सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में 183 करोड़ रुपये की कीमत का एक अपार्टमेंट भी है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास कुल आठ आलिशान घर है, जिनमें से पांच मुंबई में हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 3 करोड़ की कीमत में एक घर पेरिस में भी खरीदा है।

सलमान खान

सलमान खान भी दुबई में एक फैंसी अपार्टमेंट के मालिक है। दुबई सलमान भाई के पसंदीदा शहरों में से एक है। यह अपार्टमेंट बुर्ज खलीफा के पास ‘द एड्रेस डाउनटाउन’ में बना हुआ है।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

बॉलीवुड के इस कपल ने स्विट्जरलैंड के गस्ताद में एक लक्ज़री हॉलिडे होम खरीद रखा है और वह हर साल अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने जाते रहते है।

जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में जॉन अब्राहम भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। जॉन के पास लॉस एंजिल्स, यूएसए के बेल एयर इलाके में एक हवेली है।

उनकी इस हवेली के पास हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जॉली रहते है।

अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड का यह प्यारा कपल दुबई में जुमेराह के गोल्फ एस्टेट में एक विले का मालिक है।

यह विला 5600 वर्ग फुट से 10,600 वर्ग फुट तक फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 28 करोड़ से 67 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra